IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

संसद का पहला सत्र 1 जून से, 3 को चुना जाएगा स्पीकर

Posted on May 23, 2009 at 10:02am IST | Updated May 23, 2009 at 01:34pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद शनिवार सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने आवास पर कैबिनेट की औपचारिक बैठक की।

बैठक मूल रूप से संसद का सत्र बुलाने और बजट पेश करने के संबंध में बुलाई गई थी।

बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि संसद का पहला सत्र 1 जून से शुरू होगा और 9 जून तक चलेगा। सत्र के दौरान 1जून और 2 जून को नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी और 3 जून को स्पीकर का चुनाव होगा।

इसके बाद 4 जून को संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र चलेगा जिसमें राष्ट्रपति का अभिभाषण भी होगा।

हालांकि बैठक में बजट के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया। पी चिदंबरम ने उम्मीद जताई कि 31 जुलाई तक बजट पास करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो सरकार दोबारा वोट ऑन अकाउंट ला सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री के अलावा 19 मंत्रियों ने शपथ ली थी। फिलहाल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Manmohan, PM, election2009



पिछली खबर
कांग्रेस नेता एस. एम. कृष्णा होंगे नए विदेश मंत्री
अगली खबर
कैसेट किंग गुलशन कुमार का हत्यारा फरार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7