नई दिल्ली। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला फिलहाल टल गया है। माना जा रहा था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी पर राज्य में पार्टी की हार का ठीकरा फूटेगा। उन्हें उनकी कुर्सी से हटना भी पड़ेगा।
खंडूरी ने अपना इस्तीफा भी पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया था लेकिन शनिवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में खंडूरी पर फैसला फिलहाल टाल दिया गया। पार्टी नेता अरुण जेटली ने कहा कि आज सिर्फ पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट सुनी गई है। उसपर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई है। ये चर्चा कब होगी इसपर भी कोई डेट तय नहीं की गई है।
साफ है कि खंडूरी को फिलहाल अभयदान मिल गया है। माना जा रहा है कि राज्य में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी ने अपना कोई भी निर्णय टाल दिया है। इस उपचुनाव में यदि भाजपा हार जाती है तो सरकार अल्पमत में आ जाएगी।
More on: Khanduri, BJP, election2009








कमेंट्स
0