कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि अपनी पार्टी के छह अन्य सांसदों के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही वह रेल मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी और उनकी पार्टी के सभी मंत्री सप्ताह में पांच दिन पश्चिम बंगाल में बिताएंगे।
नई दिल्ली से वापस लौटने के बाद अपने घर में ममता ने कहा कि हम लोगों के साथ खड़े रहेंगे। मैंने कार्यभार नहीं संभाला है। अपनी पार्टी के छह सांसदों के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही मैं कार्यभार ग्रहण करुंगी।
अपने समर्थकों की भारी भीड़ के बीच ममता ने कहा कि उनके मंत्री सप्ताह के पांच दिन राज्य में बिताएंगे और केवल दो दिन दिल्ली में रहेंगे।
More on: Mamta, Bangal, election2009








कमेंट्स
3