IBN7 IBN7

[+] 27 और खबरें

फाइनल में सितारों और उद्योगपतियों का जमावड़ा

Posted on May 24, 2009 at 07:41am IST | Updated May 24, 2009 at 07:48pm IST

जोहांसबर्ग। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के खिताबी मुकाबले को देखने के लिए रविवार को वांडर्स स्टेडियम में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सितारों, उद्योगपतियों और राजनेताओं के जुटने की संभावना है। सलमान खान तो पहुंच चुके हैं।

आयोजक खिताबी मुकाबले के दौरान विशेष अतिथियों के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। आलम यह है कि अतिथियों के मीडिया सेंटर में बैठाने की बात चल रही और इसके लिए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के दौरान कुछ मान्यता प्राप्त पत्रकारों के स्टेडियम में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

बॉलीवुड स्टारों में जहां आईपीएल से जुड़े शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी प्रमुख चेहरा होंगे वहीं अक्षय कुमार, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और बिपाशा बसु जैसी हस्तियों के भी यहां पहुंचने के आसार हैं। खिताबी मुकाबले से पहले होने वाले रंगारंग कार्यक्रम के लिए कोरियोग्राफर शामक डावर भी यहां पहुंच रहे हैं।

इन सबके अतिरिक्त आईपीएल से किसी न किसी रूप में जुड़े कई अन्य दिग्गज भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इनमें कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, रम्या और उपेंद्र (बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स), जूही चावला, अर्जुन रामपाल, साजिद खान और फराह खान (कोलकाता नाइट राइर्ड्स), दलेर मेहंदी (किंग्स इलेवन पंजाब), विजय और नयनतारा (चेन्नई सुपर किंग्स), इला अरुण (राजस्थान रॉयल्स), रितिक रोशन, सैफ अली खान और अनिल कपूर (मुंबई इंडियंस), हंसिका मोतवानी (डेक्कन चार्जर्स) के समर्थन में दक्षिण अफ्रीका पहुंच रहे हैं।

उद्योगपतियों में यूबी समूह और रॉयल चैलेंजर्स टीम के मालिक विजय माल्या और मुंबई इंडियंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी अपनी टीमों की हौसलाअफजाई के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे। यह अलग बात है कि इन दोनों उद्योगपतियों की टीमों का फाइनल में स्थान बनाना मुश्किल दिख रहा है।

खबर यह भी है कि खिताबी मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति जैकब जुमा भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसका कारण यह है कि आयोजक सुरक्षा कारणों से यहां पहुंच रहे विशेष अतिथियों के नाम उजागर नहीं करना चाहते।

एजेंसी की जानकारी के साथ


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: IPL, Final, IPL-2



पिछली खबर
डेक्कन चार्जर्स ने किया आईपीएल-2 पर कब्जा
अगली खबर
IPL:सफलता से मोदी मस्त, कहा- 2011 में होंगी 10 टीमें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7