नई दिल्ली। हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। आईपीएल पार्ट-2 पर ये डायलॉग एकदम फिट बैठता है। इस सीजन के चैंपियन तो बने डेक्कन चार्जर्स मगर फायदा हुआ पिछले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को। यकीनन हैरानी की बात है मगर सच यही है।
दरअसल आईपीएल में तमाम टीमों के मालिक ज्यादा से ज्यादा पैसा बनाने की फिराक में रहते हैं और इस साल भी यही हुआ। आईपीएल खत्म होते-होते राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल सबसे ज्यादा फायदे में है। एक सर्वे के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स ने इस साल 35.1 करोड़ रुपये कमाए हैं। रॉयल्स के बाद नंबर आता है किंग्स 11 पंजाब का। पंजाब की टीम सेमीफाइनल में तो नहीं पहुंच पाई लेकिन 26.1 करोड़ रुपये कमाकर वो दूसरे नंबर पर है। प्रीति जिंटा और युवराज सिंह के तड़के ने टीम को काफी मुनाफा करवाया है।
KKR इस साल सबसे फिसड्डी टीम रही लेकिन उसने कुल 26.1 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे नंबर पर है दिल्ली डेयरडेविल्स। डेयरडेविल्स ने 23.3 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें नंबर पर धोनी की सुपर किंग्स ने 21.8 करोड़ रुपये की कमाई की। मुंबई इंडियन्स, बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स और 2009 की चैंपियन डेक्कन चार्जर्स की कमाई ना के बराबर हुई।
टीम----------कमाई-------------खर्च-----------फायदा
जयपुर------106.4 करोड़------71.3 करोड़------35.1 करोड़
पंजाब------106.6 करोड़------80.5 करोड़------26.1 करोड़
कोलकाता------110.8 करोड़------85 करोड़------25.8 करोड़
दिल्ली------107.4 करोड़------84.1 करोड़------23.3 करोड़
चेन्नई------111.2 करोड़------89.4 करो़ड------21.8 करोड़
हैदराबाद ने कमाए 14.8 करोड़, बैंगलोर ने 8.15 करोड़ और मुंबई ने 7 करोड़ रुपये। दरअसल टीमों की कमाई ब्रॉडकास्टिंग, स्पांसरशिप, ईनामी राशि को मिलाकर की गई है और खर्चों में फ्रैंचाइजी की फीस, खिलाड़ियों की तनख्वाह और टीम के खर्च को जोड़ा गया है।
आईपीएल के जरिए क्रिकेट में जबर्दस्त बदलाव आया है। अब टीमों के बीच सिर्फ खिताब जीतने की होड़ नहीं लगती बल्कि ज्यादा से ज्यादा पैसा बनाने के लिए भी फ्रैंचायजी खिलाड़ियों को खरीदते हैं।
आईपीएल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: rajasthan royals, IPL-2








कमेंट्स
0