IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

बैठक खत्म, मंत्रिमंडल विस्तार अब 28 मई को

Posted on May 26, 2009 at 07:42am IST | Updated May 26, 2009 at 02:07pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार अब 28 मई को करने का निर्णय लिया है।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर पार्टी के शीर्ष प्रबंधकों की बैठक हुई जिसमें 20 सदस्यीय मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल का विस्तार 28 मई को करने का निर्णय लिया गया।

इस बीच कांग्रेस के भीतर और सहयोगी दलों के साथ मंत्रालयों के बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में श्रीमती गांधी के अलावा शीर्ष नेता प्रणब मुखर्जी, ए के एंटनी और अहमद पटेल मौजूद थे।

मालूम हो कि पंजाब की हिंसक स्थिति और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान के कारण मंगलवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार टल दिया गया था। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा मंत्रियों का नाम तय करना अभी बाकी है।

माना जा रहा है कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पचास लोगों को शपथ दिलाई जानी थी। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और राहुल ब्रिगेड के युवा सांसदों के अलावा दूसरी पार्टियों के सांसदों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय था।

तृणमूल कांग्रेस से मंत्री बनने वालों में दिनेश त्रिवेदी, मुकुल रॉय, शिशिर अधिकारी और सौगत राय के नाम लगभग तय हैं। डीएमके कोटे से तो ए.राजा, अझागिरी, दयानिधि मारन और करूणानिधि की बेटी कनिमोझी का नाम भी तय माना जा रहा है। केरल से ई.एहमद और कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला का नाम भी तय है। एनसीपी ने प्रफ्फुल पटेल और अगाथा संगमा का नाम आगे बढ़ाया है। इस सिलसिले में सोनिया गांधी और मनमोहन के बीच मंथन जारी है। लिहाजा कांग्रेस नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

इस बार कांग्रेस के भी तमाम दावेदार मंत्रिमंडल में जगह पाने की कोशिश में जुटे हैं। कोशिश है राज्यों को सही नुमाइंदगी देने की। यु.पी से जहां सलमान खुर्शीद, बेनी प्रसाद वर्मा, श्री प्रकाश जाय सवाल, जितिन प्रसाद, पी.एल पुनिया, राजकुमारी रत्ना सिंह और जगदम्बिका पाल के नाम हैं। वहीं उत्तराखंड के हरीश रावत और सतपाल महाराज, झारखण्ड से सुबोध कान्त सहाय, पश्चिम बंगाल से दीपा दासमुंशी, उड़ीसा से श्रीकांत जेना, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खडके, तमिलनाडु से जयंती नटराजन, महाराष्ट्र से मुकुल वासनिक, गुरुदास कामत, एकनाथ गायकवाड़ और प्रिया दत्त, हिमाचल प्रदेश से वीर भद्र सिंह, पंजाब से पवन बंसल, हरियाणा से कुमारी शैलजा, राव इन्द्रजीत, अवतार सिंह भड़ाना, राजस्थान से गिरिजा व्यास और नमो नारायण मीना और केरल से शशि थरूर और पी.सी चाको की दावेदारी है।

इसके अलावा राहुल ब्रिगेड के तमाम चेहरों के नाम भी संभावित मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। इसमें सचिन पायलट, अशोक तवर, मानिक टगोर, मीनाक्षी नटराजन और भवर सिंह जैसे नाम हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: DMK, UPA, election2009



पिछली खबर
मनमोहन के मंत्रिमंडल से कल उठेगा पर्दा
अगली खबर
पंजाब में तनावपूर्ण शांति, कर्फ्यू में दी गई ढील

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7