नई दिल्ली। टॉप ड्राइव इस बार जानेंगे एक जबरदस्त मुकाबले के बारे में जो हुआ मारुति स्विफ्ट और स्कोडा फाबिया के बीच। फिर बात करेंगे टीवीएस की जल्द लांच होने वाली बाइक RTR 180 की एक शानदार टेस्ट ड्राइव। साथ ही आपको जानकारी देंगे कि सेकेंडहैंड कार लेते समय किन बातों का रखें ध्यान।
पावर और रफ्तार के मामले में मारुति स्विफ्ट औ स्कोडा फाबिया में कड़ा मुकाबला है। ये कार एक दूसरे से किन मायनों में अलग हैं ये हम पता कर सकते हैं इनकी टेस्ट ड्राइव से।
दोनों ही गाड़ियां अपनी कंपनी की प्रिमियम हैचबैक कार हैं। एक तरफ स्कोडा फाबिया जो इसी साल भारतीय बाजार में आई है। तो दूसरी तरफ मारुति की स्विफ्ट पिछले साल लॉन्च हुई थी। पावर और रफ्तार के मामले में दोनों ही गाड़ियों में कड़ा मुकाबला है। फाबिया जिसमें 1.4 लीटर का डीजल इंजन लगा है जो 68 bhp का पावर देता है। वहीं मारुति स्विफ्ट में 1.3 लीटर का टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 75 bhp का पावर देता है। यानी स्विफ्ट इंजन में तो फाबिया से कम है लेकिन पावर के मामले में 7 bhp ज्यादा।
लुक की बात की जाए तो दोनों ही गाड़ियों की स्पोर्टी और मस्कुलर बनाया गया है। रफ्तार की बात की जाय तो फाबिया शुन्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 15 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी मुंबई में बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत-6 लाक 67 हजार रु और टॉप मॉडल की कीमत 8 लाख 6 हजार रु। वहीं मारुति स्विफ्ट की मुंबई में एक्सशोरूम कीमत 4 लाख 96 हजार से 5 लाख 44 हजार के बीच।








कमेंट्स
0