नई दिल्ली। TVS कंपनी अपाचे RTR को 180 cc इंजन के साथ लांच करने जा रही है। टीवीएस की ये नई बाइक दूसरी बाइकों से कितनी अलग होगी। इसमें नये फिचर्स क्या एड किये गये हैं, इसकी रफ्तार कैसी है, माइलेज कितनी है इन तमाम सवालों का जवाब हम इसकी टेस्ट ड्राइव से जानते हैं।
मालूम हो कि RTR 180 अपाचे का थर्ड जेनरेशन है जो पावर और परफॉर्मेंस के मामले में बजाज पल्सर 180 को टक्कर देगी। इस बाइक की खासियत है इसमें लगा 180 सीसी का इंजन। जिसका पावर है 17.3 बी.एच.पी। इसका पिकअप काफी बेहतर है। RTR 180 लुक के मामले में 160 से बोल्ड दिखती है। क्योंकि इसके फ्यूल टैंक के उपर बोल्ड ग्राफिक्स लगा हुआ है। साथ ही RTR 180 का टायर भी RTR 160 से साइज में बड़े है। इसकी 0 से 60 किमी की स्पीड चेक करने के लिए कंसोल पैनल में डिजटल डिस्प्ले मिटर लगा हुआ है। जो तेज रफ्तार चलाने वालों को जरूर पसंद आएगी। लेकिन इसकी कीमत कितनी होगी ये तो इसके लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।








कमेंट्स
1