IBN7 IBN7

[+] 29 और खबरें

सेकेंड हैंड कार चाहिए तो इन बातों का रखें ख्याल

Posted on May 26, 2009 at 03:44pm IST | Updated May 26, 2009 at 03:57pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि आप कोई सेकेंड हैंड कार लेने जाते हैं और उसकी बाहरी खूबसूरती को देखकर इतने आकर्षित हो जाते हैं कि आप उसकी अंदरूनी चीजों पर ध्यान ही नहीं देते। और बाद में आपको वही सारी चीजें परेशान करती हैं। हम इन्हीं परेशानियों का हल ले कर आए हैं। हम आपको उन तमाम जानकारियों के बारे में बताएंगे जो आपको सेकेंड हैंड कार लेने में मदद करेगी।

सेकेंड हैंड कार तो आपने पसंद कर ली है लेकिन कुछ चीजें आप जांच कर अच्छी गाड़ी खरीद सकते हैं। जैसे आप ये देखें की कार में कोई एक्सीडेट वगैरह तो नहीं हुआ है। इसकी पहचान कैसे करें। तो कार में किये गये कलर, चारों दरवाजे खोल-बंद कर देखें की क्या सही फिट बैठ रहा है या नहीं। बोनट और डिकी खोल कर देखें कहीं कुछ बॉडी वर्क तो नहीं किया गया है। चारों टायर एक समान हैं या नहीं या फिर रिम से पता चल जाता है कि कार को लापरवाही से चलाया गया है।

इसके बाद इंजन ध्यान से देखें कहीं कोई ऑयल लीक तो नहीं हो रहा है। बैटरी किस कंपनी की है कंपनी फिटेड है या दूसरी। सबसे अहम बात इंजन पर लिखे गये नंबर को RC बुक में लिखे गये नंबर से मिलान कर लें। कार कितनी चली हुई है इसका पता कभी-कभी स्पीडो मीटर से नहीं चलता क्योंकि मीटर के साथ छेड़छाड़ किया हुआ होता है। इसके लिए गियर के नॉब, स्टेरिंग व्हील और क्लच और ब्रेक पैडल को गौर से देखें। अगर ज्यादा घिसा हुआ है तो इसका मतलब कार स्पीडो मीटर में दिखाए गये किमी से ज्यादा चला हुआ है। कार के लाइट और सारे इंस्ट्रुमेंट पैनल को ऑन ऑफ करके देख लें की सही काम कर रहा हैं या नहीं।




इन सब जांच के बाद कार की टेस्ट ड्राइव लें और गौर करें की कहीं कोई इंजन या बॉडी से आवाज तो नहीं आ रही है। स्टेयरिंग स्मूथ है या नहीं या फिर कार किसी एक तरफ तो नहीं भाग रही है। गियर शिफ्ट करने पर फंस तो नहीं रहा है। इसके लिए आप किसी मैकेनिक का भी सहारा ले सकते हैं जो आपको सही जानकारी दे सकता है। और कोई खराबी है तो आपको ये भी बता देगा की इसमें उस खराबी को ठीक करने के लिए कितना खर्चा आएगा।

इसके बाद सबसे अहम बात कार की पेपर वर्क। इसके लिए कार का RC बुक की जांच करें। जिसमें कार की इंजन और चेसिस नंबर का RC बुक से मिलान करें। कार की इंश्योरेंस पेपर। कार सर्विस बुक मेंटेन है या नहीं। कार मैनुअल। अगर कार किसी दूसरे स्टेट का है तो उसका NOC पेपर की जांच करलें। इसके साथ ही आप RTO से पता करलें कि कार किसका है। कहीं कार चोरी का तो नहीं या इस कार पर कोई पुलिस केस तो नहीं है।

इन सारी सावधनियों को ध्यान में रखकर आप एक अच्छी सेकेंड हैंड कार की डील कर सकते हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Top, drive



पिछली खबर
RTR 180 अपाचे की थर्ड जेनरेशन बाइक
अगली खबर
गैजेट्स जो पैसे बचाएं और चलें भी टकाटक

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7