टेकमंत्रा की हमेशा ये कोशिश रहती है कि आपको मार्केट में उपलब्ध नई टेक्नोलॉजी और साथ ही कॉन्सेप्ट गैजैट्स से रूबरू करवाते रहें। तो इस बार के शो में हम रिव्यू करेंगे कुछ लेटेस्ट गेम्स ,वेबसाइट साथ ही जानेंगे सोनी की नयी ब्राविया LCD TV series के बारे में ।
अब रिसेशन के इस दौर में आपको गैजेट्स भी ऐसे चाहिये जो आपके पैसों की बचत करें यानी ऑल इन वन गैजेट्स। मार्केट में ऐसे डेस्कटॉप लांच हुये हैं जो एक डेस्कटॉप से बढ़कर एक डीवी डी प्लेयर हैं,एक गेमिंग कॉसोल हैं, एक वाइड स्क्रीन मॉनिटर है और हां एक गुड लुकिंग गैडेट भी है। Lenovo और Asus ने लांच किए हैं अपने ये खूबसूरत डेस्कटॉप।
साथ ही टेक मंत्रा में बाजार में आने वेला गेम The Sims3 और lord of rings: conquest के फीचर्स और इसके अलावा होगी गेमर्स के लिये एक खास दावत।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0