नई दिल्ली। सेंधमारी को रोकने के लिए बीजेपी ने पार्टी की किलेबंदी करने की कोशिश की है। पार्टी ने बृजभूषण शरण सिंह और सोमा भाई की सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को लिखा है।
मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने अपने सांसदों को कड़ा संकेत देते हुए अपने दो बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
बीजेपी व्हिप के खिलाफ जाने और यूपीए के समर्थन में वोट देने की घोषणा करने वाले दो सांसदों की सदस्यता रद्द करवाना चाहती है।
बीजेपी ने आज यानी मंगलवार सुबह लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को भेजे पत्र में उत्तरप्रदेश के बलरामपुर से सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह और गुजरात के बागी सांसद सोमभाई पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: BJP, Letter, Speaker, Paemanu Karar Par Rar








कमेंट्स
2