नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट से एक बिजनेसमैन अपने घर जाने के लिए निकला तो रास्ते में उसकी कार को अगवा कर लिया गया। लुटेरों ने उसका सामान लूट लिया। होना तो ये चाहिए था कि लूटपाट के बाद लुटेरे उसे छोड़ देते लेकिन बदमाश तो इतने बेखौफ थे कि वो बिजनेसमैन को ले गए उसके घर और वहां फिर से उन्होंने लूटपाट की।
फिलीपींस में मीटिंग करने के बाद बिजनेसमैन ललित जब दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि उनके साथ कुछ ऐसा होने जा रहा है जो आज से पहले शायद किसी के साथ नहीं हुआ। उनका ड्राइवर बाहर ही उनका इंतजार कर रहा था। वो अपनी गाड़ी में बैठे और चल पड़े अपने घर चंडीगढ़ के लिए।
रास्ता था दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे लेकिन जैसे ही वो कुरुक्षेत्र के पास पहुंचे एक इनोवा कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनसे लूटपाट शुरू कर दी। ललित को लूटने के बाद भी उनका मन नहीं भरा। उन्होंने ललित को धमकी देकर गाड़ी को उसके घर की तरफ मुड़वा लिया। उसके बाद सभी लुटेरे ललित के घर पहुंचे। कुछ लुटेरे बाहर गाड़ी में बैठे रहे जबकि बाकी ललित के साथ घर के भीतर चले गए।
घरवालों ने सोचा कि उसके साथ कुछ मेहमान आए हैं लेकिन घर में घुसते ही लुटेरों ने सबको एक कमरे में बंद कर खूब लूटपाट की। लूटपाट के बाद लुटेरे ललित की ही कार लेकर फरार हो गए। इस बीच नौकरानी निशा के हाथों में बंधी रस्सी ढीली हो गई और उसने अपनी रस्सी खोलकर सबको आजाद करवाया। पुलिस को अब तक इस वारदात का कोई सुराग नहीं लगा है।
सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0