IBN7 IBN7

दिल्लीः पैदल यात्रियों के इशारों पर जलेगी रेड लाइट

Posted on May 27, 2009 at 08:23pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली वालों को अब पैदल सड़क पार करने के लिए रेड लाइट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी व्यवस्था की है कि रेड लाइट पैदल चलने वालों के इशारे पर जल जाएगी और लोग आराम से सड़क पार कर सकेंगे।

इसके लिए पैदल चलने वालों को बस एक बटन दबाना होगा और 15 से 60 सेकेंड के बीच जेब्रा क्रॉसिंग खाली हो जाएगी। सड़क पार करने के लिए 15 से 20 सेकेंड का वक्त मिलेगा। इसके बाद सिग्नल फिर से हरा हो जाएगा और गाड़ियां आने-जाने लगेंगी। ये सुविधा राजधानी की सड़कों पर पैदल यात्रियों के लिए है और इसका नाम है 'पेडेस्ट्रियन पेलिकन सिग्नल'।

राजधानी की 48 जगहों पर ये पेलिकन सिग्नल लगाया गया है, ताकि व्यस्त सड़कों पर राहगीरों को सड़क पार करने में सहूलियत मिले। इसका गलत इस्तेमाल रोकने के लिए भी व्यवस्था की गई है। ये बटन हर दो मिनट बाद ही दोबारा काम कर सकेगा।




जहां शहर में 50 लाख से ज्यादा गाड़ियां चलती हैं, वहां ऐसे और सिग्नल साल के अंत तक लगाने की योजना है।

पैदल यात्रियों को ये सुविधा दुनिया के कई प्रमुख शहरों में पहले से दी जा रही है। लेकिन भारत में पहली बार इसे दिल्ली में लागू किया गया है। चुनौती यह है कि इसे यूजर फ्रेन्डली कैसे बनाया जाए क्योंकि ज्यादातर लोग इस सुविधा के बारे में बिलकुल ही अंजान हैं।

सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Delhi, Traffic, Signal



पिछली खबर
व्यवसायी को हाइवे से अगवा किया, घर जाकर लूटा
अगली खबर
बहाली की जगह नियुक्ति, 280 करोड़ का खेल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7