नई दिल्ली। अपनी मजेदार भाषण शैली के लिए मशहूर लालू ने लोकसभा में विश्वासमत पर बहस के दौरान एक बार फिर सांसदों को अपने चुटीले भाषण से लाजवाब कर दिया।
उन्होंने लेफ्ट के साथ साथ माया को भी आड़े हाथों लिया। लालू ने कहा कि लेफ्ट भ्रम फैला रहा है। उन्होंने डील का जमकर समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि हम आखिर कैसे अमेरिका और करार का विरोध कर सकते हैं जब हमें हर चीज अमेरिकी पसंद हो चाहे वह वहां की घड़ी हो या फिर अपने बच्चों को वहां पढ़ाने का मामला हो।
संसद में हंगामा करते बीएसपी सांसदों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सब अपनी टिकट पक्की करने के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती से उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं।
लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री वे भी बनना चाहते हैं लेकिन उन्हें कोई हड़बड़ी नहीं है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: lalu, trust vote, lok, Paemanu Karar Par Rar








कमेंट्स
13