IBN7 IBN7

[+] 199 और खबरें

यूपी से कम मंत्री बनने का कारण राहुल गांधी!

Posted on May 28, 2009 at 07:41pm IST | Updated May 28, 2009 at 11:33pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। मनमोहन सिंह ने मंत्रिमंडल का गणित तो हल कर लिया लेकिन राज्यों को बराबर नुमाइंदगी देने में नाकाम रहे। कई ऐसे राज्य थे जिन्हें सीटें तो पर्याप्त मिलीं पर मंत्रिमंडल में नुमाइंदगी नहीं। यूपी और बिहार तो मंत्रिमंडल में जगह बनाने में पिछड़ से गए। प्रधानमंत्री ने बातचीत में इसके लिए प्रतिभाओं की कमी को जिम्मेदार ठहराया है।

यूपी में सालों बाद कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली। कुल 21 सीटें जीत कर पार्टी लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर थी लेकिन राज्य को जितनी नुमाइंदगी मिलनी चाहिए थी नहीं मिली। राज्य को मिले केवल 5 राज्यमंत्री। कैबिनेट में एक भी नहीं। सीनियरिटी देखते हुए सलमान खुर्शीद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की कुर्सी से संतोष करना पड़ा। दूरसंचार जैसे अहम मंत्रालय देख चुके बेनी प्रसाद वर्मा को तो पूछा ही नहीं गया। जगदम्बिका पाल दिल्ली में लॉबिंग करके भी निराश लौटे। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में पीएम ने इसके लिए प्रतिभाओं की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

यूपी से सोनिया और राहुल दोनों एम पी हैं। यूपी को राहुल की प्रयोगशाला कहा जाता है लेकिन यूपी से कम मंत्री क्यों बने। गांधी परिवार के पास इसका एक अनोखा जवाब है। पत्रकारों ने जब सवाल पूछे तो सोनिया गांधी ने राहुल की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसकी वजह राहुल गांधी हैं। वो मंत्री बनना ही नहीं चाहते। राहुल ने इसका जवाब कुछ यों दिया-मैं एक वक्त में एक ही काम कर सकता हूं, छह नहीं। मेरी प्राथमिकता इस समय संगठन के लिए काम करने की नहीं है।




यही हाल बिहार का भी रहा। यूं तो बिहार में पार्टी को सीट सिर्फ एक मिली। लेकिन इस बार बिहार में पार्टी का वोट शेयर बढ़ा था। पार्टी ने अकेले दम बिहार की जंग लड़ी। पार्टी के तेवर से लग रहा था कि वो यूपी की तरह बिहार में भी अपनी जमीन दोबारा हासिल करना चाहती है। लेकिन मंत्रिमंडल में बिहार से केवल एक एंट्री है जगजीवन राम की बेटी और पिछली सरकार में भी मंत्री रहीं मीरा कुमार। जबकि बिहार से कुछ और लोगों को मौका दिया जा सकता था।

कई राज्यों में आंकड़े कांग्रेस के मन मुताबिक नहीं थे, लेकिन कैबिनेट में उनकी नुमाइंदगी उम्मीद से ज्यादा है। 6 सीटों वाले जम्मू कश्मीर से फारुक अब्दुल्ला और गुलाम नबी आजाद दो कैबिनेट मंत्री हैं। हिमाचल में जहां सिर्फ एक सीट कांग्रेस को मिली वहां से भी आनंद शर्मा और वीरभद्र सिंह दो कैबिनेट मंत्री बनाए गए और कर्नाटक जहां कांग्रेस को 28 में से सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली वहां कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने के लिए कुल 4 मंत्री बनाए गए। इनमें एस एम कृष्णा, वीरप्पा मोइली और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता कैबिनेट में हैं। एक सीट राज्यमंत्री की भी है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: UP, minister, rahul, election2009



पिछली खबर
जम्हूरियत का मुखौटा और औलादों को सत्ता!
अगली खबर
देखें: मंत्रिमंडल में किसे कौन सा विभाग फोटो

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

टॉप-25: गुरुवार की सबसे बड़ी खबरें, नए अंदाज में!

देश-दुनिया की सभी खबरें। खबरों के तूफान में है सबसे बड़ी खबरें और उसके अलग-अलग पहलू। इसके अलावा देखिए दिल्ली-मुंबई की सभी अहम खबरें। ये है टॉप-25... 09:43 AM, Feb 09, 2012

जकिया जाफरी केस: SIT की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश

जकिया जाफरी केस में एसआईटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में ये रिपोर्ट अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है। 07:53 AM, Feb 09, 2012

मंत्रियों ने संविधान का अपमान किया, इनको भेजो जेल: अन्ना

कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार ने कर्नाटक के तीनों पूर्व मंत्रियों को जेल भेजे जाने की मांग की। 07:23 AM, Feb 09, 2012

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012
IBN7