IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

मीरा कुमार होंगी अगली स्पीकर, मंत्री पद छोड़ा

Posted on May 31, 2009 at 10:40am IST | Updated May 31, 2009 at 11:40pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। नई लोकसभा स्पीकर के नाम पर सहमति बन गई है। नई लोकसभा अध्यक्ष सांसद मीरा कुमार होंगी। कांग्रेस आलाकमान ने मीरा कुमार के नाम पर सहमति जता दी। इसी बाबत मीरा कुमार आज सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचीं। देर शाम राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री पद से उनका इस्तीफा भी मंजूर कर लिया।

दरअसल स्पीकर पद की दौड़ में मीरा कुमार के अलावा गिरिजा व्यास और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर चंद्र देव भी शामिल थे। वहीं डिप्टी स्पीकर पद के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी को न्यौता दिया गया है। इस बावत प्रधानमंत्री ने लोकसभा में विपक्ष के नेता आडवाणी को फोन किया है।

कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में जब नए लोकसभा अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा शुरू हुई तो कई नाम सामने आए। मीरा कुमार, गिरिजा व्यास और किशोर चंद देव इनमें प्रमुख रहे। लेकिन बाजी मीरा कुमार के हाथ लगी।




मीरा कुमार 5 बार सांसद रह चुकी हैं। वो पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की बेटी हैं। मीरा दलित समुदाय से आती हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार तीन जगहों से सासंद रहने का गौरव हासिल है। पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संभाल चुकीं मीरा इस मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री हैं। वो आईएफएस यानी भारतीय विदेश सेवा में भी रह चुकी हैं। यानी अनुभव के मामले में मीरा की दावेदारी दूसरों पर भारी पड़ती है।

मीरा के खिलाफ जो बात जा रही थी वो थी लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल से बिहार कोटे के मंत्री का नहीं हो पाना। लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व मीरा के बहाने महिलाओं और दलितों को जो संदेश देना चाहता है। वो शायद उससे कहीं बड़ा है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Speakar, mira, sonia, election2009



पिछली खबर
नस्लवाद के शिकार भज्जी के भतीजे की हत्या
अगली खबर
JDU ने बीजेपी से कहा-गठबंधन धर्म निभाएं

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7