IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

JDU ने बीजेपी से कहा-गठबंधन धर्म निभाएं

Posted on May 31, 2009 at 11:10am IST | Updated May 31, 2009 at 03:46pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। जनता दल यूनाईटेड ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उसने गठबंधन धर्म का निर्वाह नहीं किया। हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी ने खुलकर ये नहीं कहा कि उसका बीजेपी से तालमेल तोड़ने का इरादा है। लेकिन एनडीए की हार के बाद पार्टी ने कहा है कि जब बीजेपी राजनीति करती है तो उसे इस बात का ध्यान होना चाहिए कि उसके किस बयान से सहयोगी पार्टियों का नुकसान हो रहा है।

दरअसल बीजेपी अभी अपनी हार का पोस्टमार्टम कर ही रही है कि जनता दल यूनाईटेड ने ये कहकर उसपर दबाव बना दिया है कि बीजेपी ने कई जगहों पर राजनीतिक बेइमानी की है। पार्टी झारखंड के मसले पर बात कर रही थी जहां उसका आरोप है कि बीजेपी ने जेडीयू को हराने का काम किया है। जेडीयू ने कहा कि बीजेपी को गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए।

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बात पर चर्चा हुई कि बीजेपी इमानदारी से गठबंधन धर्म निभाए। कार्यकारिणी की बैठक में ये भी कहा गया कि वरूण गांधी के बयान से बीजेपी के सहयोगियों को नुकसान हुआ और बीजेपी को ये बात ध्यान रखनी चाहिए। कार्यकारिणी में ये बात भी उठी कि जब एनडीएन ने आडवाणी को नेता चुन लिया तो बीच में बीजेपी के भीतर से प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी ने नाम की चर्चा ने भी एनडीए का बेड़ा गर्क किया।

चुनाव के पहले से ही इस बात पर कयास लगाया जा रहा था कि नीतीश बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं। इस चर्चा ने उस वक्त और जोर पकड़ लिया जब राहुल गांधी ने खुलेआम नीतीश की तारीफ कर दी थी। इन कयासों के बीच जेडीयू के इस बयान ने राजनीतिक हल्कों में इस चर्चा को और गर्मा दिया है कि क्या जेडीयू बीजेपी को टाटा कहने वाली है।

मालूम हो कि जेडीयू बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है। इसलिए इस बात की गुंजाइश तो नहीं है कि नीतीश बीजेपी से अलग होकर अपनी सरकार को दांव पर लगाएंगे। लेकिन इतना तय है कि जेडीयू ने अभी से इस बात की भूमिका बनानी शुरू कर दी है कि दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। ये कहीं न कहीं भविष्य की राजनीति का संकेत हैं।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: JDU, BJP, Fight, election2009



पिछली खबर
मीरा कुमार होंगी अगली स्पीकर, मंत्री पद छोड़ा
अगली खबर
माया-मुलायम के समर्थन की मोहताज नहीं सरकार: खुर्शीद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7