IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

देश के नेतृत्व पर भरोसा करना चाहिए

Posted on Jul 22, 2008 at 09:23pm IST | Updated Jul 22, 2008 at 10:51pm IST

परमाणु करार जैसे मामलों में हमें अपने नेशनल इंटरेस्ट का ध्यान रखना चाहिए। देश का नेतृत्व फैसला सोच समझ कर करता है। उस पर भरोसा करना चाहिए।

Jay:बुरा मत मानिए लेकिन मुझे आपका नेटवर्क कांग्रेस पार्टी का अंधा सपोर्टर लगता है। हमें आपका आईबीएन 7 हिंदू विरोधी लगता है ।

आशुतोष:ये आपकी राय है और मैं आपकी राय का सम्मान करता हूं लेकिन आपसे सहमत हूं, ये जरूरी नहीं है।

Syed Abbas Haider:आशुतोष जी, मीडिया में खबरें आ रही हैं कि एक सांसद की क़ीमत 25 करोड़ है। क्या ये सच है? अगर ऐसा है तो ये शक्ति परीक्षण है या पैसा परीक्षण, हमारे देश का क्या होगा?

आशुतोष: इस तरह की बातें हमने भी सुनी हैं लेकिन इसके कोई सबूत नहीं हैं।

Anil:क्या आपको लगता है की विश्वास मत जीतने के बाद सरकार कार्यकाल पूरा कर लेगी?

आशुतोष:कहना मुश्किल है।

Avinash Jadhav:मैं फ़िलहाल अमेरिका में पढ़ रहा हूं। मैंने आपका प्रोग्राम देखा और गर्व महसूस हुआ कि आप जैसे लोग भी हैं जो निडर होकर अपनी राय पेश करते हैं। संसद में कई लोग ऐसे भी हैं जो किसी भी तरह सांसद कहलाने के लायक नहीं हैं। मीडिया को लोगों में अवेयरनेस पैदा करनी चाहिए कि देश को पढ़े-लिखे सांसदों की ज़रूरत है जो देश को सही तरह से दिशा दें।

आशुतोष:शुक्रिया दोस्त । हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं और हमारे जैसे ढेरों पत्रकार निडरता से अपनी बात रखते हैं।

Narayan Singh:कृपया बताएं कि 123 और हाइड एक्ट में क्या है। ना तो इसकी चर्चा संसद में हो रही है, ना बाहर और मुझे जैसा लग रहा है कि कहीं देश को गिरवी तो नहीं रख दिया गया?

आशुतोष:यकीन मानिए गिरवी नहीं रखा जा रहा है।

Gaurav Prasad:करार के बाद भारत की ऊर्जा ज़रूरत का कितना % परमाणु ऊर्जा से मिल पाएगा? अगर मात्र 6% ही मिलना है तो ये डील किस प्रकार फ़ायदेमंद है? डील के पीछे अमेरिका का क्या लालच है? क्या अमेरिका का कोई स्वार्थ नहीं?

आशुतोष:ये कहना कि अमेरिका का स्वार्थ नही है, गलत है लेकिन हमें अपना भी स्वार्थ देखना चाहिए। हमें बडी़ ताकत बनने के लिए डील के साथ अमेरिका से दोस्ती भी करनी चाहिए लेकिन थोड़ा समझ कर।

Abhishek Kumar:क्या डील से, बिजली से अभी का हालिया खाद्य संकट हल हो जाएगा? मैं बिजली के खिलाफ़ नहीं हूं पर बिजली को नेता लोग ऐसा प्रोजेक्ट कर रहे हैं जैसे अगर बिजली नहीं मिली तो हमलोग मर जाएंगे। मैं इस बेकार की हायतौबा को नहीं समझ पा रहा हूं।

आशुतोष:ऊर्जा के लिए डील जरूरी है, ऐसा लगता है । लेकिन साथ ही भारत और अमेरिका की नजदीकी भी जरूरी है अगर भारत को ग्लोबल पावर बनना है तो।

Ramnik : मैं अमेरिका से हूं। हम सब यहां से यही दुआ कर रहे हैं कि सरकार को समर्थन मिले। अगर सरकार को लालच होता तो वह सरकार को दांव पर नहीं लगाती। हम सब भारतवासियों को सरकार का समर्थन करना चाहिए।

आशुतोष:मैं आपकी राय से सहमत हूं।

M L kumavat:क्या मनमोहन सरकार सदन में विश्वासमत हासिल कर लेगी? आपके अंदाज़ से कांग्रेस ने कितना करोड़ रुपया दांव पर लगाया है?

आशुतोष:मुझे लगता है सरकार बहुमत हासिल कर लेगी। ये बताना मुश्किल है कि कितने करोड़ लेकिन पैसे खर्च हुए हैं, इसमें शक नहीं है।

RAJ:सांसद को अगर ज़ेल हो तो उसकी सदस्यता निलंबित या खत्म नहीं होती पर अगर सरकारी कर्मचारी को 24 घंटे की ज़ेल हो तो उसे निलंबित कर दिया जाता है। अगर किसी अपराध में कोर्ट सजा देता है तो उसको बर्खास्त कर दिया जाता है। सांसद और सरकारी कर्मचारी दोनों ही लोक सेवक होते हैं, फिर ऐसा फ़र्क क्यों?

आशुतोष:आपकी बात सही है लेकिन कानूनन इन दंड पाए सांसदों को वोट देने का अधिकार है जब तक कि वो सांसद है। ये कानून बदलना चाहिए।

Gopal Parekh:मैं हांगकांग में रहता हूं और आज आईबीएन 7 पर संसद में हो रही बहस देख रहा था। यहां के मेरे चीनी दोस्त भी देखने लगे। तब मेरे लिए बहुत ही शर्मनाक हो गया, सब पेट पकड़-पकड़ कर हंस रहे थे। क्या हमारे नेता कभी चर्चा करने का सही तरीक़ा नहीं सीख पाएंगे?

आशुतोष:हमारे नेताओं का स्तर गिरा है, इसमें संदेह नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन ये भी सीखेंगे और देश की जनता इनको सबक सिखाएगी। आप यकीन रखें।

Surjit Singh Roma:हम कई साल से आईबीएन7 से लाइव प्रोग्राम देखते हैं। लोकसभा में जो हंगामा हो रहा है, बहुत ही दुखदाई है। सरकार बचाने की बजाए सरकार गिराने की ज्यादा सोच रहे हैं। अगर सरकार गिरती है तो बोझ किस पर पड़ेगा, जनता पर। लेकिन मंत्रियों को ये सब नहीं दिख रहा उन्हें सिर्फ़ कुर्सी चाहिए।

आशुतोष:हम आपके साथ हैं और आपकी भावना समझते हैं। आइए उम्मीद करें कि इन नेताओं को जल्द सदबुद्धि आए।

Manoj Kumar Bharti:एक ग़रीब आदमी अपने बच्चों को बिजली की रोशनी में भूखा सुलाना पसंद करेगा या अपने बच्चों का पेट भरना पसंद करेगा ?

आशुतोष:पेट भरना जरूरी है लेकिन रोशनी भी चाहिए। और रोशनी के लिए परमाणु डील ठीक है।

Manoj Kumar Bharti:अमेरिका की उत्सुकता बता रही है कि दाल में कुछ काला है?

आशुतोष:दाल में काला कहना मुनासिब नहीं है। हमें इन मामलों में अपने नेशनल इंटरेस्ट का ध्यान रखना चाहिए। देश का नेतृत्व फैसला सोच समझ कर करता है। उस पर भरोसा करना चाहिए।

Sunil Choudhary:डील को ठुकराकर ये नेता क्यों आगे की पीढ़ियों के रास्ते बंद कर रहे हैं, क्या ये ठीक है?

आशुतोष:मैं इस डील के पक्ष में हूं। लेकिन संसद का फैसला अंतिम होता है और हम सबको उसे स्वीकार करना चाहिए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: chat, deal, Ashutosh, Paemanu Karar Par Rar



पिछली खबर
मनमोहन सरकार ने विश्वासमत जीता
अगली खबर
आडवाणी अपना ज्योतिषी बदलें: मनमोहन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

6

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

फर्जी मुठभेड़: भावी आर्मी चीफ के खिलाफ सुनवाई टली

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। 17:09 PM, May 17, 2012

तालिबान की धमकी-उड़ा देगा वाघा बॉर्डर पर बनी चौकी

तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 16:43 PM, May 17, 2012

जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया। 12:59 PM, May 17, 2012

एयर इंडिया की यूनियनों के साथ बैठक करेंगे अजीत

करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे। 12:09 PM, May 17, 2012

संशोधित लोकपाल बिल पर आज कैबिनेट की अहम बैठक

गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है। 11:44 AM, May 17, 2012

हज यात्रियों को अब एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है। 11:37 AM, May 17, 2012

नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। 11:26 AM, May 17, 2012

यूपी चमकाने को 16 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे पेड़!

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है। 10:32 AM, May 17, 2012

पानी की किल्लत से एयरफोर्स स्टेशन में मचा हाहाकार

वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। 10:06 AM, May 17, 2012
IBN7