कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की एक विशेष जांच समिति ने पिछले साल मादक पदार्थ के साथ दुबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के मामले में विवादित तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक जांच समिति ने पीसीबी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
इस रिपोर्ट में आसिफ पर 20 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। इस मामले में पीसीबी तीन जून को अंतिम सुनवाई करेगा। आसिफ को दुबई में 19 दिनों तक हिरासत में रहना पड़ा था। आसिफ पर दुबई हवाई अड्डे पर अफीम के साथ पकड़े जाने का आरोप साबित हो चुका है। इसे लेकर पीसीबी ने आसिफ पर फिलहाल सभी तरह का क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
आसिफ पर इंडियन प्रीमियर लीग ने भी एक साल का प्रतिबंध लगा रखा है। आसिफ आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान प्रतिबंधित दवा नेंड्रोलोन के सेवन के आरोप में पकड़े गए थे। आसिफ आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए खेले थे।
खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0