भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मोबाइल फटने से आठ साल का एक बच्चा जख्मी हो गया। बताया जाता है कि ये बच्चा मोबाइल पर बात कर रहा था तभी मोबाइल फट गया जिससे उसके हाथ की तीन उंगलियां उड़ गईं।
लड़का तीसरी कक्षा का छात्र है और उसका नाम मयंक बताया जाता है। जिस समय वह मोबाइल पर बात कर रहा था उस समय उसका फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। इससे उसकी बैटरी गर्म हुई और फिर उसमें धमाका हो गया।
मयंक के पिता विनोद तिवारी सेंट्रल एक्साइज विभाग में कार्यरत हैं। मयंक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह उसकी उंगलियां बचाई जा सकें।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0