मुंबई। क्या आपने कभी अमिताभ को बगैर बाल, बगैर मूंछों के देखा है। दरअसल अमिताभ अब इसी तरह के लुक में अगली आने वाली फिल्म 'पा' में नजर आने वाले हैं। जो कि रीलिज होने से पहले ही चर्चा में आ गई है।
पहली बार ऐसा हो रहा है जब ये फिल्म अमिताभ की वजह से कम कहानी की वजह से ज्यादा चर्चा में है। कहानी कुछ इस कदर है कि एक बच्चा जब पैदा होता है तो उसकी शक्ल एक बुजुर्ग की शक्ल जैसी होती है। लेकिन वो जैसे-जैसे बड़ा होता है। समय का पहिया उल्टा घूमने लगता है।
बच्चा जितना बड़ा होता है उतना ही जवान होता जाता है और आप यकीन नहीं करेंगे कि जब वो मरने लगता है तो बिल्कुल एक बच्चे की तरह हो जाता है। उसकी मौत उसकी बीवी की गोद में एक अभी-अभी पैदा हुए बच्चे के रूप में होती है। फिल्म 'पा' की कहानी इन्सपायर्ड है इस साल की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म The curious case of Benjamin Button से।
खैर ये तो हुई फिल्म की बात। लेकिन इस फिल्म के लिए मेकअप करने में अमिताभ बच्चन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक शॉट के लिए कम से कम चार घंटे का मेकअप। इतना ही नहीं मेकअप को उतारने में भी कम से कम चार घंटे लगते हैं। यानी एक शॉट में पूरे आठ घंटे।
हालांकि अभी इस बारे में किसी ने खुली तौर पर बताया नहीं है कि अमिताभ के इस मेकअप में पैसे कितने खर्च हो रहे हैं। लेकिन अनुमान है कि इस पर करोड़ों का खर्च आने वाला है। क्योंकि एक मेकअप का इस्तेमाल दोबारा नहीं हो सकता है। अब इतनी मेहनत के बाद ये फिल्म बन रही है तो अमिताभ ही नहीं पूरी यूनिट को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहेगी।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
2