IBN7 IBN7

[+] 125 और खबरें

मॉडल बनी दलाल, नौकरानी का करवा रही थी रेप

Posted on Jun 06, 2009 at 05:26pm IST | Updated Jun 06, 2009 at 06:03pm IST

Email
Print

मुंबई। मायानगरी मुंबई की एक मॉडल के खिलाफ उसकी ही घरेलू नौकरानी ने बलात्कार करवाने का मामला दर्ज करवाया है। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक रेप की शिकार युवती पिछले तीन साल से मॉडल के यहां घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती थी।

आरोपों के मुताबिक पिछले कई महीनों से वो नौकरानी के साथ बलात्कार करवा रही थी। डेढ़ साल पहले पहली बार उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप करवाया गया। उसके बाद उसे धमकी दी गई कि उसकी अश्लील सीडी बन गई है और अगर उसने आगे से मॉडल की बात नहीं मानी तो इस सीडी को सबको दिखाया जाएगा। उसके भाई को मरवा दिया जाएगा और उसकी बुआ को जेल भिजवा दिया जाएगा।

इसके बाद मॉडल पिछले करीब डेढ़ साल से उसे गुजरात, मुंबई के पॉश इलाकों में भेज रही थी जहां उसके साथ रेप किया जाता। इस मामले में पुलिस ने महिला मॉडल के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर लिया है। मॉडल समेत उसके 4 दोस्तों की तलाश की जा रही है।

17 साल की ये लड़की 3 साल से मॉडल के यहां काम कर रही थी। बात जब ब्लैकमेलिंग से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई तो नौकरानी भागकर अपनी बुआ के पास पहुंची और उसे सारी बात बताई। बुआ पहले इसी मॉडल के यहां काम करती थी। उसने इसकी शिकायत मॉडल के पति संदीप से की। इसके बाद संदीप नौकरानी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया। संदीप भी चाहता है कि उसकी पत्नी पर कार्रवाई हो। उसे भी ये सब नहीं मालूम था। पुलिस फरार मॉडल की तलाश कर रही है।

सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Model, Servent, Rape



पिछली खबर
छात्र की सफलता से गांव में पहुंची बिजली!
अगली खबर
बच्चे ने की रैगिंग तो जिम्मेदारी मां-बाप की

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7