IBN7 IBN7

[+] 7 और खबरें

बंटी की कोशिश से सुधरी रेललाइन की समस्या

Posted on Jun 06, 2009 at 06:51pm IST

Email
Print

जम्मू। जम्मू के एक पहाड़ी इलाके के निवासी हर दिन लेट होती रेलगाड़ियों से परेशान थे। रेलवे लाइन सही जगह और सही ढंग से न बनी होने के कारण जम्मू से गुजरने वाली ट्रेनें घंटों फाटक पर रुकी रहती थीं ऐसे में कुछ नौजवानों ने मिलकर समस्या सुलझाने का बीड़ा उठाया और राष्ट्रीय स्तर की परियोजना की शुरुआत की।

बंटी जम्मू के कठुआ जिले का रहने वाले हैं। दिल्ली-पठान कोट से जम्मू आने वाली रेलगाड़ियां अक्सर कठुआ के पास आकर घंटों रुकती हैं। कठुआ में रहनेवालों को अगर आगे की गाड़ी पकड़नी हो तो वो समय से पहुंचकर गाड़ी नहीं पकड़ पाते। सिटीज़न जर्नलिस्ट के रूप में बंटी की कोशिश कठुआ में रहने वालों को इस परेशानी से निजात दिलाने की है।

जम्मू का कठुआ जिला पहाड़ियों से घिरा मैदानी इलाका है। इन्ही पहाड़ियों से होकर गुजरती हैं यहां आने वाली सभी रेलगाड़ियां। यही वजह है दिल्ली या अन्य राज्यों से आने वाली रेल गाड़ियां और माल गाड़ियां यहां घंटो फंसी रहती हैं। ये स्टेशन शहर से 9 किलोमीटर दूर है और स्टेशन तक पहुंचने में भी लोगों को बेहद परेशानी होती है। ये रेलवे ट्रैक अगर शहर के मैदानी इलाके से गुजरता तो रेलगाड़ियों के लिए रास्ता साफ होता।




सरकार ने इस परेशानी का हल मौजूदा ट्रैक को लंबा करके निकालना चाहा। लेकिन ये समस्या का समाधान नहीं था क्योंकि गाड़ियां लेट होने का असली कारण था मौजूदा ट्रैक।

साल 2002 में बंटी ने एक अखबार में पढ़ा कि रेल मंत्रालय कठुआ रेलवे-लाइन को लंबी करने की योजना बना रहा है। बंटी ने सोचा कि रेलवे लाइन को लंबा करने की बजाय अगर कठुआ शहर से दूसरा फाटक निकाला जाए तो इससे कई गांवों को फायदा होगा और लोगों को घंटो ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

परियोजना राष्ट्रीय स्तर की थी और शुरुआत में लोगों ने बंटी का मजाक उड़ाया। कहा कि वो एक नेशनल प्रोजेक्ट को रुकवाने जा रहे हैं और उनकी कोई नहीं सुनेगा। लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और वो इस काम में आगे बढ़ते रहे।

इस सबंध में बंटी ने रेल मंत्रालय से बात की। शुरुआत में तो रेल मंत्रालय ने उनकी बात पर गौर नहीं किया लेकिन बाद में उन्हें बंटी की योजना पसंद आई। उन्होंने उनकी योजना सराहना की साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया और तथ्य और आकंड़े जुटाने में तकनीकी सहायता भी दी।

इस परियोजना को पूरा करने के लिए सबसे मुश्किल काम था लोगों को समझाना। 1950 में जब सरकार ने कठुआ रेलवे ट्रैक को शहर से गुजारने की कोशिश की थी तो हादसों के डर से लोगों ने इसका विरोध किया था। लेकिन इस बार लोगों को परियोजना समझ आई।

सभी तथ्य और आकंड़े जुटाने के बाद बंटी ने इस परियोजना पर काम करना शुरू किया और साथ ही वो अपनी पढ़ाई भी करते रहे। शोध करने से लेकर रिपोर्ट और नक्शा तैयार करने तक में बंटी को 5 साल का समय लगा। परियोजना में होने वाला सारा खर्चा उन्होंने खुद ही उठाया। धीरे-धीरे बंटी के काम से प्रभावित होकर लोग उनके साथ जुड़ने लगे। 2007 में इन लोगों ने नव कठुआ रेलवे स्टेशन निर्माण समिति की स्थापना की और योजना आगे बढ़ती गई।

आखिरकार 29 जुलाई 2008 में बंटी और उनके साथियों ने इस रिपोर्ट को रेल मंत्रालय को सौंपी और अगले ही दिन यानी 30 जुलाई 2008 को रेल मंत्रालय ने इसका तकनीकि निरीक्षण करवाया। जांच में सभी चीजें सही पाई गईं।

परियोजना को सफल बनाने के लिए लोगों के साथ-साथ प्रशासन और सरकार दोंनो का सहयोग जरूरी है। कठुआ से लेकर दिल्ली तक बंटी ने अधिकारियों और विधायकों से बात की।

रेल मंत्रालय की तरफ से इस योजना का बारिकी से निरिक्षण होना अभी बाकी है जिसका इन्हें इंतजार है। बंटी चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस पर काम हो और लोगों को उनकी परेशानियों से छुटकारा मिले।

सिटीजन जर्नलिस्ट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: CJ, Bunty, Jammu



पिछली खबर
...सिर्फ 10 रुपए महीना वेतन है इनका
अगली खबर
जंगल बचाने के लिए शंकर भाई की मुहिम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

सीजे बने तो हुई कार्रवाई वरना FIR का भी पता न होता!

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा। 13:54 PM, Jan 24, 2012

मजदूर ने दिखाया RTI का दम तो तुड़वा दी गईं टांगें

राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। 14:06 PM, Jan 23, 2012

फर्जी डिग्री से मंत्री के बच्चों को मिला मलाईदार पद!

पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई। 14:01 PM, Jan 23, 2012

18 साल से गांव को है एक डिस्पेंसरी का इंतजार

अयाज मुगल पुंछ के मराह गांव में रहते हैं। ये इलाका आतंकवाद से काफी वक्त तक प्रभावित रहा है। 13:35 PM, Jan 23, 2012

शेफाली को संघर्ष से मिली जीत, आप भी चुप मत बैठिए

सिटिजन जर्नलिस्ट बनी शेफाली सेवक पेशे से वकील हैं। इन्होंने लड़ाई लड़ी अपने ऑफिस के करीब बने एक नामी होटल के खिलाफ जिसने सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। 13:03 PM, Jan 23, 2012

प्रदीप ने बंद करवाई चाय की दुकान पर शराब की बिक्री

प्रदीप भाटिया ने मुंबई के मीरा रोड पर एक चाय की दुकान में अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश किया था। 12:48 PM, Jan 23, 2012

डॉक्टरों की लापरवाही से परीक्षित ने खो दिया परिवार!

परीक्षित का आरोप है कि बैंगलोर के एक अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कपाली और अजन्मे बच्चे की मौत हुई। 12:40 PM, Jan 23, 2012

गरीबों को मनरेगा हो या बीपीएल, नहीं मिलता सही हक

सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं बनाती है, जो अगर ठीक ढंग से लागू की जाएं तो वाकई चमत्कारी बदलाव लाए जा सकते हैं। लेकिन अफसोस ये कि ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती ही नहीं है। 15:04 PM, Jan 13, 2012

कहने को तीन नहरें पर तीनों सूखी, प्रशासन नींद में

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में जहां किसान बेहद परेशान हैं। कहने को तो इलाके में तीन नहरें हैं, लेकिन फसलों को पानी नसीब नहीं होता। 15:02 PM, Jan 13, 2012

नौकरी को दांव पर लगाकर किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

कामता मिश्र कारीधारड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनको शिक्षा विभाग में लंबे समय से खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं हुआ। 14:58 PM, Jan 13, 2012
IBN7