पियरे(साउथ डेकोटा)। ये कहानी किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए स्क्रिप्ट का विषय हो सकती है। यहां के नील वानलेस नाम के एक युवक का ऐसा जैकपॉट लगा जिसने उसे देखते ही देखते अरबपति बना दिया।
जी हां, अमेरिकी लॉटरी के इतिहास में नील नाम के किसान ने एक नया कीर्तिमान रच दिया और जीती पूरे 11 अरब 60 लाख रुपए की लॉटरी। 23 साल का नील अविवाहित है और अपने मां-बाप के साथ 320 एकड़ के खेत में रहता है।
नील ने 27 मई को 15 डॉलर का टिकट खरीदा था। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके हाथ उसकी किस्मत की चाभी लग गई है जो अगले कुछ दिनों में उसकी जिंदगी को बिल्कुल बदल देगी। ईनाम जीतने के बाद उसने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। उसने जीती गई रकम में से कुछ को दान करने का भी फैसला किया है।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: America, Farmer, lottery








कमेंट्स
0