नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर जारी हमलों का हवाला देते हुए बॉलीवुड की सबसे बड़ी कामगार संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने अपने सदस्यों को वहां काम करने से रोकने का फैसला है।
एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि हम असहयोग आंदोलन का आव्हान करने वाले हैं क्योंकि हमारा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में जो कुछ हुआ वह दर्दनाक और शर्मनाक है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इसलिए हमने इस आंदोलन को आरंभ करने की योजना बनाई है।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड की कुछ मशहूर और लोकप्रिय फिल्मों 'दिल चाहता है', 'सलाम नमस्ते', 'चक दे इंडिया' और 'हे बेबी' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। परंतु अब बॉलीवुड ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे नस्लीय हमलों के खिलाफ एकजुट होना चाहता है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी विरोधस्वरूप एक ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के सम्मान को ठुकरा दिया है।
चतुर्वेदी ने कहा कि कई निर्माताओं और निर्देशकों ने एफडब्ल्यूआईसीई के रुख का समर्थन करने का फैसला किया है। कुछ ने तो अपनी शूटिंग भी स्थगित कर दी है।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में फिल्म्स एंड कास्टिंग टेम्पल नामक प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक और निदेशक अनुपम शर्मा ने कहा कि उनकी कई भारतीय फिल्म निर्माताओं से बात हुई है और किसी ने भी ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग की अपनी योजना रद्द नहीं की है।
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को मीडिया के प्रचार और सनसनी से परे देखना चाहिए। उनको अपनी योजनाएं रद्द नहीं करनी चाहिए और अपराधियों को विजयी नहीं होने देना चाहिए।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Indian, Actors, Australia








कमेंट्स
1