IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

भारतीय बाजार में न्यू स्कोडा लॉरा ने दी दस्तक

Posted on Jun 08, 2009 at 02:17pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। स्कोडा जल्द ही लॉरा का न्यू मॉ़डल भारतीय बाजार में लांच करने जा रही है। ये नई लॉरा पुरानी लॉरा से कितनी अलग है इसमें एक्सट्रा फीचर्स क्या दिये गये हैं ये कार परफॉर्मेंस के लिहाज से कैसी है ये सारी बातें हम आपको बताएंगे।

स्कोडा ने लॉरा का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। जिसमें ज्यादा तो नहीं लेकिन हां कुछ खास बदलाव जरूर किए गए हैं। लॉरा पहले सिर्फ डीजल इंजन में ही थी लेकिन अब ये कार आपको डीजल के साथ पेट्रोल इंजन में भी मिलेगी। नई लॉरा अपने पुराने मॉडल से काफी एडवांस है। इसके बाहरी लुक पर नजर डालें तो ये कार पहले से ज्यादा स्पोर्टी और मस्कुलर दिखती है। इसके हेड-लाइट इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि कार बेहद स्टाइलिश दिखती है। इसकी तेज रोशनी आपको अंधेरे में भी बिल्कुल साफ व्यू देती है। वहीं इसके फ्रंट बंपर को काफी मस्कुलर लुक दिया गया है।

इसके व्हील की बात करें तो पुरानी लॉरा का व्हील काफी सिम्पल और सोबर हैं। लेकिन नई लॉरा के व्हील काफी ट्रेंडी दिखते है। साथ ही इस कार को एरोडायनमिक लुक देने के लिए इसके हाइट को पहले से थोड़ा कम किया गया है। लुक्स के साथ-साथ इसमें तकनीकी बदलाव भी किये गये है। नई लॉरा में 1.8 लीटर का इंजन दिया गाय है जो 160 bhp की पावर जनरेट करता है वहीं पुरानी लॉरा में 1.9 लीटर का है जो 140 bhp की पावर देता है। नई लॉरा का लुक जितना बेहतरीन है। ये चलने में उतनी ही शानदार है। इस कार की टॉप स्पीड है 230 किलोमीटर प्रति घंटा।




इसके परर्फोमेंस की बात करें तो ये कार तेज रफ्तार में भी अपना बैलेंस बनाए रखती है। लेकिन इसका सस्पेंशन थोड़ा हार्ड है जिसकी वजह से आपको खराब रास्तों पर झटकों का एहसास हो सकता है। सेफ्टी के लिहाज से ये कार पुरी तरह से सुऱक्षित है। नई लॉरा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दुर्घटना होने पर गाड़ी की बॉडी ज्यादा से ज्यादा झटका बर्दाश्त कर ले। इसमें दो एयर बैग के साथ एबीएस सिस्टम भी दिया गया है जो आपको किसी भी दुर्घटना से सुरक्षित रखता है।

इसके इंटीरियर पर नजर डालें तो इसमें कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। हां, इसके स्टेयरिंग व्हील का डीजाइन थोड़ा सा बदला जरूर गया है। इसका इंटीरियर पहले कि तरह ही सिम्पल और क्लासी है। लेकिन इस कार में स्पेस का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें आराम से पांच लोग बैठ कर, इसकी डिक्की में अपना भरपूर सामान रख के एक लंबे सफर का मजा ले सकते हैं। साथ ही आप डिक्की से अपना सामान कार के अंदर बैठे-बैठे इस आर्मरेस्ट को फोल्ड करके निकाल सकते हैं। इसकी सीट एडजेस्टबल के साथ काफी कंर्फ्टेबल भी है। जिससे आपको ड्राइविंग के समय थकान का एहसास बिल्कुल नहीं होगा।

इसके म्यूजिक सिस्टम पर नजर डालें तो वो भी काफी इंप्रेसिव है। इसमें सराउंड साउंड म्यूजिक सिस्टम दिया गया है जिसमें 6 सीडी चेंजर और FM के साथ USB MP3 प्लेयर की भी सुविधा दि गई है जो आपके लंबे सफर को सुहाना बना देगा।

अब करें अगर इसकी कीमत की तो नई दिल्ली में इसकी एक्सशोरूम कीमत है 12 लाख 98 हजार रुपये।

टॉप ड्राइव से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Top, drive



पिछली खबर
कम बजट में मिलेगा खूबसूरत आशियाना
अगली खबर
किसमे है दम, होंडा एकॉर्ड या स्कोडा सुपर्ब

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7