नई दिल्ली। होंडा एकॉर्ड और स्कोडा सुपर्ब ये दोनों कारें अपने सेगमेंट में जबरदस्त धूम मचा रही हैं साथ ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर भी दे रही हैं।
ऐसी दो कारें जिनके बीच जबरदस्त मुकाबला है तो नाम आता है। न्यू होंडा एकॉर्ड और स्कोडा सुपर्ब का दोनों कारों का ग्राहक के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
सबसे पहले बात करतें हैं होंडा एकॉर्ड की। स्टाइलिश,स्पोर्टी और लग्जरियस यही है 8th जनरेशन वाली होंडा एकॉर्ड जो पहले के मुकाबले 80 मिलीमीटर लंबी 25 मिलीमीटर चौड़ी और पहले से ज्यादा स्पेसियस हैं। 8th जेनरेशन वाली इस होंडा एकॉर्ड में 2.4 लीटर का i-VTEC इंजन लगा है जो 6500rpm पर 180 ps का पावर देता है। इसके साथ ही इस नये इंजन का वेट भी पहले के मुकाबले कम होने की वजह से इसकी माइलेज भी 8 परसेंट ज्यादा हो गई है। न्यू होंडा एकॉर्ड के तीन वर्जन हैं और तीनों वर्जन के मैन्यूअवल के साथ ऑटोमैटिक वर्जन भी है। और इसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 17 लाख 5 हजार से 18 लाख 77 हजार रु के बीच है।
एकॉर्ड को टक्कर देने वाली स्कोडा सुपर्ब पिछले महीने एक नए अंदाज के साथ लान्च हुई है। 2001 में लॉन्च होने के बाद स्कोडा सुपर्ब अब फिर से एक नये अंदाज में आ गई है इस नई 7 स्टार सुपर्ब में कंफर्ट का पूरा ख्याल रखा गया है। वैसे तो ये कार देखने में काफी बल्कि दिखती है लेकिन इसका वजन डेढ़ टन से कम है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसका इंटीरियर काफी स्पेशियस और कंफर्टेबल है क्योंकि इसके अंदर बैठते ही ये नई सुपर्ब आपको लिमोजिन का एहसास कराती है यानी बेहद आरामदायक। इसके डैशबोर्ड पर नजर पड़ते ही आपको वोक्सवैगन पसाट की याद आ जाएगी। डैशबोर्ड स्पेसियस के साथ स्लिक कॉम्पैक्ट है बीच के कंसोल पैनल में क्लाइमेट कंट्रोल के साथ लार्ज डिस्पले म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। साथ ही पार्किंग में आसानी के लिए इसमें खास पार्कटोनिक सेंसर लगा हुआ है जिससे ये पता चल जाता है कि पीछे कितनी जगह है या किसी चीज से कार टकरा तो नहीं रही।
इसके सीट मल्टी टेक्चर फेब्रिक के बने हैं साथ ही इसका डिजाइन कंफर्ट को ध्यान में रख कर किया गया है। इसमें आराम से पांच लोग बैठ सकते हैं। इसकी डिक्की पर नजर डालें तो ये टि्वन डोर डिक्की है यानी एक बटन दनाने से नॉर्मल डिक्की के डोर खुलते हैं। जबकी दूसरा बटन दबाने से पूरी हैचबैक कार की तरह डिक्की का पूरा डोर खुल जाता है। इस कार में एक और एडवांटेज है। अगर आपके पास ज्यादा सामान है तो इसके पीछे के सीट को फोल्ड कर आप अपना भरपूर सामान रख सकते हैं।
राइडिंग के मामले में सुपर्ब इसी सेगमेंट की दूसरी कार वॉक्सवैगन और ऑडी से काफी अलग है सुर्पब 250 किलोमीटर की रफ्तार में चलाने पर भी अपना संतुलन बनाए ऱखती है। इसमें 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 160 bhp की पावर देता है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 9.4 सेकेंड में पकड़ लेती है। नई सुपर्ब 1 लीटर में शहर के अंदर 14 से 15 और हाइ-वे पर 17 से 18 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसमें एक चीज जो यूनीक है वो है इसके एडेप्टिव लाइट जो गाड़ी के टर्न होने पर कार की लाइट भी टर्न होती है। साथ ही स्पीड के मुताबिक हेडलाइट की रोशनी भी कम या ज्यादा होती है।
सुरक्षा के लिहाज से भी स्कोडा सुपर्ब में खास ध्यान दिया गया है। इसके अंदर 8 एयर बैग दिये गए हैं जो आपको किसी भी दुर्घटना से बचा सकते हैं। दिल्ली में इसकी एक्सशोरूम कीमत है लगभार 19 लाख रुपये।
टॉप ड्राइव से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0