नई दिल्ली। आज-कल मार्केट में एक से बढ़कर एक बाइकें आ गई हैं ऐसे मैं कौन सी बाइक लें और कौन सी न लें ये डिसाइड करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी प्रॉब्लम को हम दूर करेंगे। हम आपको दो ऐसी बाइक के बारे में बताएंगे जो दिखने में जितनी स्पोर्टी और स्टाइलिश है परर्फोमेंस के लिहाज से भी उतनी ही दमदार है।
बजट है 60 से 65 हजार रु. और बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ढेरों ऑप्शन है। लेकिन हम बात करेंगे दो बाइकों की जो कुछ दिन पहले ही लांच हुई थी। जी हां सुजुकी की GS150 और यामाहा की FZ16 दोनों ही बाइक 150 सीसी सेगमेंट में एक फ्रेशनेश लुक लेकर आई है।
सबसे पहले बात करते हैं यामा FZ16 की। लुक और स्टाइल के मामले में FZ16 स्पोर्ट्स बाइक से कम नहीं है। इसमें लगा इंजन 153 सीसी का है जो 14 bhp का पावर देती है और इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है 65 हजार रु। यामाहा FZ 16 की टॉप स्पीड है 132 किलोमीटर। जब इतनी रफ्तार है तो रोड ग्रिपिंग के लिए इसमें लगे टायर भी चौड़े होने के साथ ट्यूबलेस है। इसमें लगे कंसोल पैनल पूरी तरह से डिजिटल है। स्पीडो मीटर, फ्यूल गेज मीटर,टेक्को मीटर सभी इसमें डिजिटल है जो अभी तक और किसी दूसरी बाइक में नहीं है। लेकिन अगर आप भी इसे चलाने के लिए सोच रहे हैं तो आपकों 65 हजार रु. खर्च करने होंगे।
इसके बाद नाम आता है सुजुकी GS150R का। GS150R अपनी इंटरनैशल बाइक GSX-R से इंस्पायर है। इसमें लगा बोल्ड फ्यूल टैंक और नए शेप की हेडलाइट के साथ टर्न इंडिकेटर इसके इंटरनेशनल बाइक से मेल खाते हैं। इस बाइक में 150 सीसी का एयरकुल्ड इंजन लगा हुआ है जो 13.8 bhp का पावर देता है। कंपनी के अनुसार इसकी माइलेज है 55 से 60 किमी। इस बाइक में 6 स्पीड गियर ट्रांसमिशन दिया हुआ है। जो अभी तक किसी भी बाइक में नहीं है। इसके साथ ही इस बाइक में इंजन बाइलेंस टेक्नोलॉजी लगा हुआ है जिससे ये बाइक वाइब्रेट कम करती है।
साथ ही इसके रियर सस्पेंशन में सेपरेट रिसर्व एयर टैंक दिय हुआ है जिससे आम शॉकर के मुकाबले इसकी लाइफ ज्यादा है। इसके स्पी़डो मीटर डिजिटल हैं जो ड्यूल मोड में दिया गया है। फ्यूल टैंक को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे ये बाइक एयरोडायनमिक के साथ स्पोर्टी दिखती है। इसके टेललैंप लीड के बने हुए हैं जिसमें टर्न इंडिकेटर लाइट इनबिल्ट है। इन तमाम खूबियों के बावजूद भी इसकी मुंबई में एक्सशोरूम कीमत है 62 हजार 698 रु।
टॉप ड्राइव से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0