IBN7 IBN7

[+] 7 और खबरें

भगवान पर चढ़ाए फूलों से बना होली का रंग

Posted on Jun 16, 2009 at 05:56pm IST | Updated Jun 16, 2009 at 06:16pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। पर्यावरण को बचाने की हर छोटी कोशिश मायने रखती है क्योंकि हम जो भी उसका अच्छा या बुरा असर पर्यावरण पर पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि घरों-मंदिरों में भगवान पर चढ़ते फूल भी इस बर्बादी में शामिल हैं।

यमुना किनारे पड़े फूल लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। यमुना किनारे दिल्ली में होती है फूलों की खेती। यमुना की बदकिस्मती देखिये जिन फूलों को सींच कर वो बेहद खूबसूरत और खुशबूदार बनाती है वही फूल इस नदी को बदसूरत करने उसके बर्बाद होने की वजह बनते हैं। लेकिन दिल्ली की मधुमिता पुरी ने फूलों से हो रहे इस प्रदूषण का एक हल ढूंढा।

मधुमिता पुरी उन बच्चों के लिए काम करती हैं जो शारीरिक रूप से अक्षम है। इनके संस्थान के सामने एक मंदिर है। वहां का पुजारी रोज मंदिर में चढ़ाए गए फूलों को नदी में प्रवाहित कर देता था। उस समय मधुमिता को लगा कि इतनी ज्यादा मात्रा में रोज फूलों का नदी में विसर्जित होना नदी के लिए कितना खतरनाक है।




मधुमिता ने सोचा क्यों ना इन फूलों का दोबारा इस्तेमाल किया जाए। और उन्होंने फैसला किया कि अगर इन फूलों से होली के रंग बनाए जाएं तो पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा और फूलों का भी अच्छी तरह इस्तेमाल हो जाएगा और साथ ही शारीरिक रूप से असक्षम इन बच्चों को भी रोजगार का अवसर मिल जाएगा।

फूलों के लिए जब इन लोगों ने मंदिर के पुजारी से बात की तो वो नहीं माने आखिर आस्था का सवाल था। लेकिन बाद में काफी समझाने पर वो मंदिर में चढ़ाए फूलों को देने के लिए राजी हो गए। बच्चे रोज मंदिरों से फूल इकट्ठा करने जाते हैं। ताकि उनसे रंग बनाए जा सकें।

मधुमिता ने बच्चों को फूलों से रंग बनाने की ट्रेनिंग दी। फूलों से रंग बनाने के लिए इन्हें साल में करीब एक टन फूलों की जरूरत थी। इसके लिए इन लोगों ने अलग अलग टेंट हाउस और होटलों में बात की। आज दिल्ली के 12 फाइव स्टार होटल इन्हें फूल भेजते हैं। इन लोगों ने इस काम को केवल अपने तक ही सीमित नहीं रखा दिल्ली के तकरीबन 45 स्पेशल स्कूलों में मधुमिता ने इसकी ट्रेनिंग दी है। मधुमिता चाहती हैं कि उनके इस काम से पर्यावरण तो सुरक्षित हो ही साथ ही शारीरिक रुप से असक्षम इन बच्चों को रोजगार भी मिले। पिछले साल 1200 से 1500 लोगों ने इस काम के जरिए आमदनी की है।

दिल्ली में ही नहीं दिल्ली से बाहर भी मधुमिता ने लोगों को इसके लिए जागरूक किया कि फूलों को नदियों में न बहाकर उसका इस्तेमाल रंगों को बनाने में किया जाए।

वृंदावन में फूलों का पूजा में इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है इसलिए लोगों को नहीं समझ आता कि इस्तेमाल के बाद फूलों का क्या किया जाए। मधुमिता ने वहां जाकर फ्रेंड्स ऑफ वृंदावन नाम की संस्था को इस काम के बारे में बताया। अब वहां भी लोग फूलों का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिटीजन जर्नलिस्ट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: CJ, Madhu, Delhi



पिछली खबर
जंगल बचाने के लिए शंकर भाई की मुहिम
अगली खबर
कोयले की खदानों में जान गंवाते मजदूर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

सीजे बने तो हुई कार्रवाई वरना FIR का भी पता न होता!

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा। 13:54 PM, Jan 24, 2012

मजदूर ने दिखाया RTI का दम तो तुड़वा दी गईं टांगें

राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। 14:06 PM, Jan 23, 2012

फर्जी डिग्री से मंत्री के बच्चों को मिला मलाईदार पद!

पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई। 14:01 PM, Jan 23, 2012

18 साल से गांव को है एक डिस्पेंसरी का इंतजार

अयाज मुगल पुंछ के मराह गांव में रहते हैं। ये इलाका आतंकवाद से काफी वक्त तक प्रभावित रहा है। 13:35 PM, Jan 23, 2012

शेफाली को संघर्ष से मिली जीत, आप भी चुप मत बैठिए

सिटिजन जर्नलिस्ट बनी शेफाली सेवक पेशे से वकील हैं। इन्होंने लड़ाई लड़ी अपने ऑफिस के करीब बने एक नामी होटल के खिलाफ जिसने सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। 13:03 PM, Jan 23, 2012

प्रदीप ने बंद करवाई चाय की दुकान पर शराब की बिक्री

प्रदीप भाटिया ने मुंबई के मीरा रोड पर एक चाय की दुकान में अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश किया था। 12:48 PM, Jan 23, 2012

डॉक्टरों की लापरवाही से परीक्षित ने खो दिया परिवार!

परीक्षित का आरोप है कि बैंगलोर के एक अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कपाली और अजन्मे बच्चे की मौत हुई। 12:40 PM, Jan 23, 2012

गरीबों को मनरेगा हो या बीपीएल, नहीं मिलता सही हक

सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं बनाती है, जो अगर ठीक ढंग से लागू की जाएं तो वाकई चमत्कारी बदलाव लाए जा सकते हैं। लेकिन अफसोस ये कि ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती ही नहीं है। 15:04 PM, Jan 13, 2012

कहने को तीन नहरें पर तीनों सूखी, प्रशासन नींद में

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में जहां किसान बेहद परेशान हैं। कहने को तो इलाके में तीन नहरें हैं, लेकिन फसलों को पानी नसीब नहीं होता। 15:02 PM, Jan 13, 2012

नौकरी को दांव पर लगाकर किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

कामता मिश्र कारीधारड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनको शिक्षा विभाग में लंबे समय से खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं हुआ। 14:58 PM, Jan 13, 2012
IBN7