IBN7 IBN7

[+] 27 और खबरें

T-20 वर्ल्ड कप: ऐसा रहा भारत का सफर

  • एजेंसियां
Posted on Jun 17, 2009 at 04:34pm IST

नई दिल्ली। दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका में ट्वेंटी-20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली महेंद्र सिंह धोनी की 'युवा' टीम टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण से बाहर हो चुकी है।

पहले संस्करण में भारतीय टीम ने एक मैच हारकर खिताब तक का सफर तय किया था जबकि दूसरे संस्करण में वह सही मायने में एक भी मैच नहीं जीत सकी। ग्रुप स्तर में भारत ने आयरलैंड और बांग्लादेश जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीमों को हराया था लेकिन सुपर-8 दौर में उसे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के हाथों हार मिली।

टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में भारतीय टीम का सफर कुछ इस प्रकार रहा। :

ग्रुप-स्तर :

पहला मैच: भारत ने बांग्लादेश को 25 रनों से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। 21 रन देकर चार विकेट लेने वाले प्रज्ञान ओझा 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए।

दूसरा मैच: भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने आयरलैंड को 18 ओवर तक सीमित किए गए मैच में 112 रनों पर रोका और 15.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 19 रन देकर चार विकेट लेने वाले जहीर खान को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

सुपर-8: पहला मैच-वेस्टइंडीज ने भारत को सात विकेट से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 66 रन पर नाबाद लौटे ड्वेन ब्रावो 'मैन ऑफ द मैच' बने।

दूसरा मैच: इंग्लैंड ने भारत को तीन रन से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 153 रनों पर सीमित किया लेकिन भारतीय बल्लेबाज निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट पर 150 रन ही बना सके। 31 रन देकर दो विकेट लेने वाले रेयान साइडबॉटम को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

तीसरा मैच: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम जेहान बोथा की धारदार गेंदबाजी के आगे 20 ओवरों में आठ विकेट पर 118 रन ही बना सकी। 63 रनों की पारी खेलने वाले अब्राहम डि विलियर्स को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

सुपर-आठ दौर का सबसे दुखदाई पक्ष यह रहा कि अपनी मजबूत बल्लेबाजी क्रम का दम भरने वाली भारतीय टीम दो मौकों पर लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई। इंग्लैंड को खिलाफ उसे तीन रनों से हार मिली जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज लक्ष्य से 12 रन दूर रह गए।

T-20 वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: India, T-20, Tour, Twenty-20 world cup09



पिछली खबर
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
अगली खबर
बदल सकता है विवादित डकवर्थ-लेविस नियम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7