लंदन। ट्वेंटी-20 विश्व कप के दूसरे संस्करण के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 159 रनों लक्ष्य रखा है। जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में 20 पर अपनी तीन विकेट खो दिए हैं। मार्शल, ब्रावो और सिमंस बिना खाता खोले पहले ही ओवर में मैथ्यू की गेंद पर बोल्ड हो गए।
इससे पहले श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 57 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 96 बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए।
दिलशान के अलावा श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। सनत जयसूर्या ने 37 गेंदों में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। वे ब्रावो की गेंद पर टेलर के हाथों लपके गए। इसके बाद कुमार संगकारा शून्य पर आउट हो गए। ब्रावो की गेंद पर वह पोलार्ड कैच थमा बैठे। जयवर्धने 2 रन बनाकर पोलार्ड की गेंद पर चंद्रपाल के हाथों कैच आउट हुए। चमारा ने 11 और जेहान मुबारक ने सात रन बनाए। मैथ्यूज 12 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से ब्रावो ने दो विकेट लिए। टेलर, बेन और पोलार्ड को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
T-20 वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: t-20, westIndies, shri lanka, Twenty-20 world cup09








कमेंट्स
0