IBN7 IBN7

[+] 195 और खबरें

मंदी की मार, उद्योगों को बजट पर टिकी आस

Posted on Jun 22, 2009 at 02:20pm IST | Updated Jun 22, 2009 at 04:41pm IST

Email
Print

लुधियाना/पानीपत। वैश्विक मंदी से भारत भी अछूता नहीं रहा है। कहने को तो सेंसेक्स की हालात सुधर रही है लेकिन देश के कई अद्योग अभी भी इस झटके से उबर नहीं पाए हैं। चाहे वो हौजरी के लिए मशहूर लुधियाना हो या फिर कालीन के लिए जाना माना शहर पानीपत हो। सभी को सरकार से आने वाले बजट में राहत मिलने की उम्मीद है।

मालूम हो कि पंजाब का लुधियाना शहर हिंदुस्तान में होजरी इंडस्ट्री का गढ़ माना जाता है। लेकिन आज इस शहर में होजरी इंडस्ट्री की हालत खस्ता है। ग्लोबल मंदी ने लुधियाना के होजरी निर्माताओं की भी कमर तोड़ कर रख दी है। करीब दस हज़ार छोटे व बड़े होजरी यूनिट्स इस समय भारी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।

मंदी की वजह से होजरी इंडस्ट्री को काफी कम ऑर्डर मिले। खासकर एक्सपोर्ट आडर्स तो चालीस से पचास फीसदी तक कम हो गए। साथ ही बेसिक मेटेरियल के दाम बढ़ने से भी इंडस्ट्री से जुड़े लोग तंग आ चुके हैं। मार्केट में आर्डर्स का फ्लो कम होने के कारण कैश फ्लो की भारी किल्लत।

आने वाले आम बजट में सरकार पर इनकी आस टिकी है। लुधियाना में छोटे बड़े करीब दस हज़ार होजरी यूनिट्स हैं जिनमें करीब तीन लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं। एक तरफ लोगों को मंदी रुला रही है तो वहीं बिजली की कमी व्यापारियों के पसीने छुड़ा रही है। व्यापारी चाहते हैं कि सरकार बैंकों के ब्याज दरों में कटौती करे।

इसके अलावा पानीपत एक ऐसा शहर जिसका नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। 1526 में इसी शहर में बाबर और दिल्ली सल्तनत के बीच जंग के बाद मुगल सामराज्य की नींव रखी गई। 1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई के बाद ही 13 साल के अकबर को सरताज-ए-हिंद बनाया गया। पानीपत का कपड़ा और हैंडलूम उद्योग भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।

पानीपत में बनने वाली दरियां, कंबल, चादरें, कारपेट, और मैट पूरी दुनिया के बाजारों में अपनी एक पहचान रखती है। लेकिन अब ये उद्योग पिछड़ता जा रहा है। सरकार की उदासीनता के चलते पूरा उद्योग संकट में हैं।

रही-सही कसर ग्लोबल मंदी ने पूरी कर दी है और ऐसे में दोहरी मार झेल रहे इस उद्योग से जुड़े लोग आने वाले बजट पर आंखें गड़ाए बैठे हैं। अगर बात मजूदरों की जाए तो वो भी मंदी की मार से काफी आहत हुए हैं। पहले जहां इन मजदूरों के पास पूरे महीने काम रहता था अब मुश्किल से 15 से 20 दिन ही काम मिल पाता है। हैंडलूम फैक्ट्रियों को पहले जैसे ऑर्डर मिलने बंद हो गए हैं।

इस खबर पर आप अपनी राय दें।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hkk, Panipat, Handlum, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
केन्द्र को SC का नोटिस, नस्लभेद पर पूछे सवाल
अगली खबर
लाल के आतंक को केंद्र ने दिखाई लाल झंडी!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7