IBN7 IBN7

[+] 203 और खबरें

गुमनामी के कगार पर हैं सिल्क-ज्वैलरी उद्योग

Posted on Jun 24, 2009 at 01:28pm IST | Updated Jun 24, 2009 at 10:55pm IST

Email
Print

जयपुर/भागलपुर। जब पहनने-ओढ़ने की बात होती है तो पहली नजर भागलपुर की सिल्क साड़ी और जयपुर ज्वैलरी पर जाती है। क्योंकि इनकी बनावट ही ऐसी होती है कि पहनते ही खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये उद्योग गुमनामी के कगार पर है। जी हां, अगर इसी तरह चलता रहा तो ये शहर इतिहास के पन्नों में दब कर रह जाएंगे।

दरअसल महंगे और रंगीन रत्न या डिजाइनर ज्वैलरी खरीदनी है तो लोग सीधे जयपुर की ओर रुख करते हैं। लेकिन जयपुर का ये हीरा-जवाहारात उद्योग संकट में है। अमेरिका की महामंदी ने देश के कीमती पत्थरों का व्यापार चौपट कर दिया।

मंदी की वजह से यहां हजारों कारीगरों के पास काम नहीं है। यहां के रत्नों की एक पोलिसिंग यूनिट में दो साल पहले 50 कारीगर काम करते थे, लेकिन अब महज 4 बचे हैं। साफ-साफ कहें तो रत्न तैयार करने के काम में 95 फीसदी की गिरावट आई है।




दुनिया का कोई ऐसा कीमती पत्थर नहीं जो जयपुर में ना मिलता हो। अफ्रीका और जांबिया का पन्ना हो या फिर पुखराज, नीलम और हीरा-मोती। मंदी ने जयपुर ही नहीं सूरत और मुंबई के भी हीरा- जावाहरात उद्योग को लील लिया है।

पिछले एक साल में देश के रत्नों के एक्सपोर्ट में 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावाट दर्ज की गई। 2200 करोड़ के हीरे-जवाहारात के एक्सपोर्ट का कारोबार 1200 करोड़ पर सिमट गया है। एक सर्वे के मुताबिक मंदी की वजह से अकेले राजस्थान में इस उद्योग में लगे 2 लाख में से 50 हजार लोग बेरोजगार हो चुके हैं। इनकी आस अब बजट पर टिकी है।

वहीं, बिहार का भागलपुर जिला जो कभी भारत का नम्बर वन सिल्क उद्योग के नाम से मशहुर हुआ करता था। लेकिन अब ये भागलपुर शिल्क उद्योग बंद के कागार पर आ गया है। यहां के शिल्क उद्योग में काम करने वाले मजदुर और कारीगरों का पलायन शुरू हो गया है। वहीं कारखाना के मालिक अब भुखमरी के कागार पर आ गए हैं।

सरकार की बेरुखी के चलते भागलपुर का सिल्क उद्योग बंद होने की कगार पर है। लेकिन सरकार बेपरवाह है। इन कारीगरों के दर्द को कौन समझेगा। क्या आने वाले बजट के बाद दूर होंगी इनकी मुसीबतें।

दरअसल, कच्चे माल और विदेशों से आने वाले कीमती धागे की किल्लत के चलते हर रोज कारखानों में ताले लग रहे हैं। सरकार की अनदेखी से आजिज़ आ चुके कारोबारी अब टूट चुके हैं। हर साल ये उम्मीद करते हैं कि सरकार उनके जख्मों पर मरहम लगाएगी। लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है। इस बार भी उम्मीद सरकार से ही है क्योंकि इसके अलावा कोई चारा भी नहीं हैं। इस खबर पर आप अपनी राय दें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Silk, jewllery, Bhagalpur, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
स्वाइन फ्लू : देश में पीड़ितों की संख्या 68 हुई
अगली खबर
भीड़ की वजह से अमरनाथ यात्रा स्थगित

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7