मुंबई। टैकमंत्रा के इस एपिसोड में खासकर आप जान सकेंगे गेमिंग एक्सपो के बारे में। दुनिया का सबसे बड़ा गेमिंग एक्सपो में इस बार भी गेमिंग के दिग्गजों ने दिखाई अपनी लेटेस्ट गेमिंग टेक्नोलॉजी और उनके लेटेस्ट लांच होने वाले प्रोड्क्टस।
इसी एपिसोड में आप मजेदार ब्लॉगिंग वेबसाइट के बारे में जानेंगे। जी हां, ब्लॉगिंग वेबसाइट्स smsgupshup.com और dilkholkebol.com दो ऐसी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट्स हैं जो आपके ब्लॉग्स को मिनटों में आकर्षक ढंग से पब्लिश कर देंगी। यानी अब आप अपने मोबाइल से ही अपने ब्लॉग्स पोस्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा इस एपिसोड में जानेंगे सीआरटी और एलसीडी टेक्नोलॉजी के नए रेंज के बारे में। खासकर बजट को ध्यान में रखते हुए इसका नया रेंज मार्केट में उतारा गया है। आखिर में होगा कैसे पुराने फोटो एलबम को रंगीले और चटपटे बनाए जा सकते हैं।








कमेंट्स
0