लखनऊ। सूबे की मुख्यमंत्री मायावती ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धड़ाधड़ कई ऐलान कर डाले। माया के मुताबिक यूपी में 10वीं की परीक्षाओं से नंबर सिस्टम समाप्त होगा, साथ ही पूरे प्रदेश में फैलीं व्यापार कर की ट्रेड चौकियां खत्म कर दी गई हैं।
दलितों को ध्यान में रखते हुए मायावती ने कहा कि 2010 में कोई नया अंबेडकर गांव चयनित नहीं किए जाएंगे। बल्कि अबतक चिन्हित किए सभी अंबेडकर गांवों की हालत में सुधार लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिह्नित 2 हजार अंबेडकर गांवों में सीसी रोड बनवाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत दलित बस्ती से होगी।
इसके अलावा 10 वीं के छात्रों को भी मायावती ने तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दसवीं के छात्र 6 विषयों में से 5 विषयों में पास होता है उस छात्र को पास घोषित किया जाएगा, साथ ही छात्रों के लिए कपार्टमेंट की सुविधा भी लागू की जाएगी।
मायावती ने कहा कि यूपी 10वीं बोर्ड से मार्क्स सिस्टम खत्म किया जाएगा और ये सभी सुविधाएं 2010 से लागू से कर दी जाएंगी। माया कि ने कहा कि सरकार फीस को लेकर सभी बोर्ड से संपर्क करेगी। चाहे वो सीबीएसई बोर्ड हो या यूपी बोर्ड या फिर प्राइवेट संस्थान सबके लिए एक दायरा निर्धारित किया जाएगा। ताकि कोई भी मनमानी फीस वसूल नहीं कर सके।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: UP, Mayawati, , 10th board bye-bye








कमेंट्स
2