IBN7 IBN7

[+] 205 और खबरें

चमड़ा व्यापारियों को क्या राहत देगा बजट?

Posted on Jun 25, 2009 at 05:03pm IST | Updated Jun 25, 2009 at 11:08pm IST

मुंबई। छह जुलाई को पेश होने वाले बजट में देश के छोटे और मंझोले व्यापारियों को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से काफी उम्मीदें हैं।

मुंबई में कारोबार करने वाले सैकड़ों चमड़ा व्यापारी दुनियाभर में चल रही मंदी से परेशान हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चीनी माल की वजह से भी वे नुकसान का सामना कर रहे हैं। ऐसे में यूपीए सरकार के नए बजट में चमड़ा उद्योग को कितनी रियायत मिलती है उसपर मुंबई के चमड़ा व्यावसायियों की नजरें टिकी हुई हैं।

चमड़े की जैकेट, चमड़े के जूते और लेदर कैप पहने किसी शख्स के बिना शायद ही कोई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म पूरी हुई हो। लेकिन आज मुंबई की यही लेदर इंडस्ट्री अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। मंदी की वजह से लेदर उद्योग का वजूद खतरे में है। विजय धारावी पेशे से लेदर एक्सपोर्टर हैं। ग्लोबल मंदी से पहले विजय की फैक्ट्री से हजारों जोड़ियां सैंडल एक्सपोर्ट होती थीं लेकिन मंदी की मार ने सब कुछ चौपट कर दिया।




विजय आमतौर पर हर साल अपनी फैक्ट्री से लगभग 40 हजार जोड़ी लेदर की चप्पलें विदेशों में निर्यात करते थे। लेकिन इस साल के शुरुआती चार महीनों में 10 हजार जोड़ियों से भी कम चप्पलों का निर्यात हुआ है।

विजय अकेले नहीं हैं धारावी की ज्यादातर लेदर फैक्ट्रियों का यही हाल है। मुंबई में धारावी के अलावा चेंबूर और अंधेरी में भी लेदर की तमाम फैक्ट्रियां हैं। मुंबई के लेदर प्रॉडक्ट का सालाना कारोबार लगभग एक हजार करोड़ रुपए का है। लेकिन पिछले एक साल में लेदर के कारोबार में लगभग 40 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं चाइना के लेदर ने भी कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दी है। लेदर के तैयार माल पर सरकार 23 फीसदी टैक्स तो वसूलती है लेकिन इंडस्ट्री को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है।

लेदर के व्यापारी चाहते हैं कि सरकार टैक्स में कटौती करके उनका बोझ कम करे और लेदर उद्योग को मंदी से उबारने में मदद करे। वर्ना वो दिन दूर नहीं जब देश की आर्थिक राजधानी में लेदर उद्योग से जुड़ी फैक्ट्रियों पर ताले लग जाएंगे और इससे जुड़े लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।

इस खबर पर अपनी राय दें।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Budget, Leather, Industry, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
नीलकेणी होंगे UID प्राधिकारण के पहले अध्यक्ष
अगली खबर
दिल्लीः वक्त से पहले बंद हो सकता है बाजार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7