दुबई। दुबई में भारतीय डांसर के एक बार में डांस न करने पर एक भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक ने मिलकर उसे चार दिनों तक एक फ्लैट में बंद रखा।
हालांकि स्थानीय अदालत ने कहा है कि प्रथम दृष्टि में इस भारतीय सुपरवाइजर (32) और बांग्लादेशी सफाईकर्मी (30) पर डांसर को बंधक बनाए जाने का प्रमाण नहीं मिलता। दुबई पुलिस ने गत 29 अप्रैल को छापा मारकर कर इस डांसर को आजाद कराया था।
डांसर ने सरकारी वकील को कहा कि उसने सुपरवाइजर को उसके भारत लौटने का इंतजाम करने को कहा था लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। उल्टे उसने डांसर को उसके दुबई आने का खर्चा चुकता करने के लिए कहा जिसके लिए वह पहले ही पर्याप्त काम कर चुकी थी।
दोनों आरोपियों का कहना है कि उन्हें यह डर था कि युवती कहीं भाग न जाए, इसलिए वह उसे फ्लैट में बंद करके चले गए ताकि होटल प्रबंधन से उसके भारत वापस जाने का प्रबंध करवा सकें।








कमेंट्स
0