IBN7 IBN7

[+] 29 और खबरें

कहीं आपका हजार का नोट भी तो नकली नहीं!

Posted on Jun 25, 2009 at 09:09pm IST | Updated Jun 25, 2009 at 10:27pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। अगर आपके पास एक हजार रुपए के नोट हैं तो सावधान हो जाइए। भारतीय रिजर्व बैंक ने पाया है कि हजार रुपए के दो सीरीज के कई नोट नकली हैं। यह सीरीज हैं- 2AQ और 8AC। आरबीआई ने सभी बैंकों को इन दो सीरीज के नोटों को लेकर चेतावनी जारी की है।

हालांकि रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि इस सीरीज के सभी नोट नकली नहीं हैं। चेन्नई के एक बिल्डर की शिकायत के बाद आरबीआई ने यह निर्देश दिए हैं। बिल्डर ने स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकाले जिनमें एक हजार रुपए के नोट नकली थे।

कैसे जांचें नोट?

आप खुद ही यह जांच कर सकते हैं कि आपके पास मौजूद हजार रुपए का नोट असली है या नहीं। इसके लिए कई तरीके हैं। पहला तरीका है ‘ऑप्टिकल वैरिएबल इंक’ - जब आप नोट को बिलकुल ऊपर से देखेंगे तो इस पर छपी 1000 की संख्या आपको हरी नजर आएगी, लेकिन जब आप इसे थोड़ा-सा झुकाएंगे तो यह आपको नीली नजर आएगी।

दूसरा तरीका है नोट के दाहिनी ओर छपी तस्वीर देखना। जब नोट को बिलकुल सीधा देखेंगे तो इसके दाहिनी ओर के बैंड पर आपको 1000 की संख्या की इमेज नजर आएगी, जो सामान्य तौर पर नजर नहीं आती है।

इसके अलावा सुरक्षा धागा भी नोट की असलियत पहचानने का एक तरीका है। नोट में 3 मिलीमीटर चौड़ा सुरक्षा धागा होता है, जिस पर 1000, हिंदी में भारत और आरबीआई अंकित नजर आएंगे। नोट पर छपे महात्मा गांधी की तस्वीर और दाहिनी ओर बने बैंड के बीच ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ से देखने पर आपको 1,000 और आरबीआई लिखे नजर आएंगे।

साथ ही, एक अहम तरीका है नोट पर बना ‘वॉटरमार्क’। नोट के बाईं ओर बने सफेद जगह को रोशनी के सामने लाने पर आपको इसमें गांधीजी की तस्वीर नजर आएगी।

लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Fake, Thosand, Rupee, Note



पिछली खबर
क्या फिगर है!
अगली खबर
जी हां, महज 1900 रुपये में मिल रहा है कंप्यूटर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7