चंडीगढ़। चंडीगढ़ और पंजाब में शिक्षाविदों और अभिभावकों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उस सुझाव का स्वागत किया है, जिसमें 10वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त किए जाने की बात की गई है।
शिवालिक समूह के स्कूलों के निदेशक डी.एस.बेदी ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव लागू हो पाया तो यह बच्चों और उनके परिजनों, दोनों के लिए एक अच्छी बात होगी। अक्सर 10वीं के छात्रों पर भारी बोझ रहता है और इस कारण उनका सामान्य विकास अवरुद्ध हो जाता है।
बेदी ने कहा- इस स्तर पर छात्रों पर बोझ खतरनाक होता है, क्योंकि कई मामलों में हमने देखा है कि बच्चे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते और वे आत्महत्या जैसा चरम कदम उठा लेते हैं।
एक अभिभावक और अध्यापक ने कहा कि हमारे देश की शिक्षा प्रणाली दुनिया में सबसे कठिन है और उसमें इस तरह के संशोधनों की सख्त आवश्यकता है।
इस खबर पर आप अपनी राय दें।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Board, Exam, 10th, 10th board bye-bye








कमेंट्स
6