सिडनी। कुछ चोरों ने ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी समुद्र तटीय इलाके में बने एक वन्यजीव शोध संस्थान से एक अजगर की सफलतापूर्वक चोरी कर ली लेकिन उनका दुर्भाग्य था कि अजगर की मदद से ही पुलिस उन चोरों को दबोचने में सफल रही।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चोरी किए गए अजगर ने पिछले हफ्ते चूहे की प्रजाति वाले वोएली नाम के जीव को निगल लिया था। उस वोएली ने घड़ी के आकार का रेडियो मॉनिटर पहन रखा था।
अजगर के पेट में होने के बावजूद वोएली के शरीर से लगे रेडियो मॉनिटर से लगातार संदेश मिल रहे थे। वन्यजीव अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की मदद से उस संदेश का पीछा किया और पर्थ के एक घर से अजगर को बरामद कर लिया।
वन्यजीव अधिकारियों का कहना कि रेडियो संदेश नहीं मिलते तो अजगर को बरामद किया जाना संभव नहीं था। पकड़े गए दो चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0