IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

जूट उद्योग गुमनामी के कगार पर, बजट से आस

Posted on Jun 26, 2009 at 05:16pm IST | Updated Jun 26, 2009 at 08:27pm IST

Email
Print

कोलकाता। जूट ईकोफ्रेंडली होने का साथ-साथ आजकल फैशन में भी है। फिर भी जूट इंडस्ट्री मंदी की आगोश में है। लोग जूट के बने ड्रेस, जूट के खिलौने, जूट का बैग, जूट के पर्दे और न जाने क्या-क्या इस्तेमाल करते हैं।

दुनिया भर में मशहूर कोलकाता की जूट इंडस्ट्री आज बर्बादी की कगार पर है। कभी चांदी काटने वाले यहां के जूट व्यापारियों और मजदूरों के सामने आज रोजी-रोटी के लाले हैं। ये इंडस्ट्री आज अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। पिछले तीन सालों में जूट की हर एक मिल को करीब 25 से 50 लाख का घाटा हो चुका है।

दरअसल कच्चे जूट की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से जूट से बने सामानों की लागत ज्यादा हो गई है और मांग में कमी आई है। जानकारों की मानें तो साल भर में कच्चे जूट की कीमत 60 फीसदी तक बढ़ गई है। बाकी का कसर सूखे और आर्थिक मंदी ने पूरी कर दी।




जूट इंडस्ट्री की दुर्दशा के लिए अकेले मंदी ही नहीं बल्कि लोगों की बदलती लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार है। लोग जूट की जगह प्लास्टिक बैग को ज्यादा तरजीह देते हैं। एक तो प्लास्टिक के बैग जूट के मुकाबले सस्ते हैं और देश के हर कोने में आसानी से उपलब्ध हैं। यही वजह है कि सीमेंट और फर्टिलाइजर की तर्ज पर दूसरी इंडस्ट्रीज़ भी जूट की जगह प्लास्टिक बैग का धड़ल्ले से इस्तेमाल करती हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल जूट की गैर सरकारी खरीददारी करीब 30 फीसदी घटी है।

कोलकाता में जूट की कई फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। सालों पुराना कारोबार मंदी की भेंट चढ़ रहा है। लेकिन कारोबारियों की उम्मीद बरकरार है। वो चाहते हैं कि सरकार कुछ दिनों के लिए जूट की फॉर्वर्ड मार्केट में ट्रेडिंग करके उनके व्यापार को बचा ले। साथ ही जूट इंडस्ट्री की अब आने वाले बजट पर आस टिकी है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hkk, Jute, Industry, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
अब जजों को भी देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
अगली खबर
अमेरिकी एनएसए ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7