IBN7 IBN7

[+] 350 और खबरें

बुजुर्गों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं, सरकार सख्त

Posted on Jun 27, 2009 at 02:20pm IST | Updated Jun 29, 2009 at 04:15pm IST

अहमदाबाद। उपेक्षा बुजुर्गों की सबसे बड़ी पीड़ा है। जीवन के आखिरी पड़ाव पर वो परिवार के लिए लगभग महत्वहीन-सा महसूस करते हैं। कई परिवारों में देखने को मिला है कि कि उनकी औलादें उन्हें बोझ समझने लगती हैं। ऐसे बुजुर्गों की आखिरी उम्मीद है सरकार से। वो चाहते हैं कि बजट में ऐसे प्रावधान हों जिससे बुजुर्ग उपेक्षा के शिकार न हों।

ऐसी ही एक बुजुर्ग संयुक्ता पांड्या 81 साल की कहानी है। बीते 12 साल से अहमदाबाद के जीवन संध्या वृद्धाश्रम में दिन काट रही हैं। संयुक्ता का एक बेटा है जो भावनगर में रहता है। वो अपने साथ मां को रखना नहीं चाहता।

संयुक्ता नगर निगम में नौकरी करती थीं 1986 में रिटायर हुईं। तब नगर निगम से पेंशन नहीं मिलती थी। लेकिन एक साल बाद ही पेंशन स्कीम शुरू हुई पर संयुक्ता पेंशन से वंचित रह गईं। आज वो खुद को मजबूर पाती हैं। हालांकि संयुक्ता पांड्या का दुख अब दूर हो सकता है। संयुक्ता जैसे सैकड़ों बुजुर्ग हैं जो कि सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।




दरअसल गुजरात सरकार ने सीनियर सिटीजंस के लिए एक कानून पारित किया है। इस कानून के तहत बुजुर्ग मां बाप को घर में न रखने वाली संतान को हर महीने 5000 रुपए मुआवजा देना पड़ेगा।

मगर सवाल उन बुजुर्गों का है जिनका कोई नहीं है। ऐसे बुजुर्ग केन्द्र सरकार की ओर देख रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार बजट में उन्हें अलग से जगह देगी। ताकि ढलती जिन्दगी को सहारा मिल सके।

बुजुर्गों के पास अपने तमाम दर्द हैं। वो दर्द ऐसे हैं जिन्हें कई बार वो चाहकर भी जाहिर नहीं कर पाते। उन्हें हर बार उनके परिवार की जिम्मेदारी मान लिया जाता है। औलादों के रहमों करम पर छोड़ दिया जाता है। लेकिन अब बुजुर्ग अपने लिए सम्मान जनक जगह चाहते हैं। इस खबर पर आप अपनी राय दें।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hkk, Secinior, cityzen , Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
किया बुद्ध का अपमान, गले में जूता पहनाया
अगली खबर
आडवाणी के बाद चाहिए उदारवादी चेहरा: रूड़ी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। 21:44 PM, May 16, 2012

अन्ना हजारे के काफिले पर पथराव, यूथ कांग्रेस पर आरोप

करप्शन के खिलाफ आंदोलन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर बुधवार को कुछ लोगों ने हमला किया। हमले में अन्ना बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि अन्ना के काफिले की एक कार पर पत्थर से हमला किया गया। 19:36 PM, May 16, 2012

‘तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित’

तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित है और इनके पीछे दलाई लामा के लोगों का हाथ है। इन घटनाओं के माध्यम से वे तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित करना चाहते हैं। 18:23 PM, May 16, 2012

'क्लीन चिट मत दीजिए, जांच फिर से होनी चाहिए'

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तलवार के वकील पिनाकी मिश्रा ने कहा है कि हमें क्लीन चिट मत दीजिए, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि मामले की फिर से जांच होनी चाहिए।वकील ने कहा कि अभी इस मामले में और भी जांच की जरूरत है। 16:40 PM, May 16, 2012

आरुषि हत्याकांड में CBI ने तलाशे हैं बेजुबान गवाह!

नोएडा आरुषि हत्या कांड में सीबाआई कातिल के करीब है, लेकिन तलाश है सबूतों की और सबूत तलाशने के लिए सीबीआई ने तलाशे हैं कुछ बेजुबान चश्मदीद गवाह। ये वो गवाह हैं जो कत्ल के एक एक सच को जानते हैं। 15:49 PM, May 16, 2012

रुपये में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं: प्रणब मुखर्जी

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज सदन में रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट पर बोलते हुए भरोसा दिया कि इससे आम आदमी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की ये गिरावट अस्थायी है। 14:39 PM, May 16, 2012

एयर इंडिया के पायलटों की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। 14:30 PM, May 16, 2012

गिरफ्तारी से डरे निर्मल बाबा, अग्रिम जमानत अर्जी

धर्मगुरू निर्मल बाबा ने बिहार के अररिया कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। निर्मल बाबा ने ये अर्जी अपने वकील के जरिए दी है। अररिया के एक शख्स ने बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। 13:44 PM, May 16, 2012
IBN7