IBN7 IBN7

[+] 199 और खबरें

माओवादियों ने फहराया भारत में नेपाली झंडा

Posted on Jun 28, 2009 at 08:30am IST

Email
Print

नई दिल्ली। नेपाल के रेड वाइरस यानि माओवादियों ने भारत की सीमा में घुसकर नेपाली झंडा फहरा दिया। यही नहीं वो 24 घंटे तक भारतीय जमीन पर काबिज रहे और इस दौरान माओवादियों ने सीमा को बताने वाले तीन पिलर्स को भी तोड़ डाला। रेड वाइरस के इस खतरे से सरकार अच्छी तरह वाकिफ थी। लेकिन माओवादी हमला करते रहे और प्रशासन चैन की नींद सोता रहा।

ऐसे में माओवादियों ने अपने खतरनाक इरादे जाहिर कर दिए हैं। पहले लाल सलाम ठोका, फिर भारत विरोधी नारे लगाए। भारतीय जमीन को अपना बताया और उसपर कब्जा करने की कसम खाई। रेड वाइरस का तांडव 24 घंटे तक चला और 24 घंटे तक माओवादियों ने भारतीय जमीन पर कब्जा जमाए रखा।

एसएसबी ने सूचना मिलते ही मौके पर कूच किया, झंडा कब्जे में ले लिए, तीन पिलर्स को क्षति पहुंचाई गई है। सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी को सौंपी गई है। नेपाल के डांग जिले से आए माओवादियों की तरफ से पिलर्स तोड़े गए हैं।




फिलहाल, नेपाली अफसरों से बात की जा रही है, भविष्य में ऐसा न हो इसलिये एसएसबी की टुकड़ी तैनात कर दी गई है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Nepal, Maoist



पिछली खबर
मणिपुर सूखाग्रस्त राज्य घोषित
अगली खबर
भारत में स्वाइन फ्लू के 9 औऱ नए मामले

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

टॉप-25: गुरुवार की सबसे बड़ी खबरें, नए अंदाज में!

देश-दुनिया की सभी खबरें। खबरों के तूफान में है सबसे बड़ी खबरें और उसके अलग-अलग पहलू। इसके अलावा देखिए दिल्ली-मुंबई की सभी अहम खबरें। ये है टॉप-25... 09:43 AM, Feb 09, 2012

जकिया जाफरी केस: SIT की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश

जकिया जाफरी केस में एसआईटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में ये रिपोर्ट अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है। 07:53 AM, Feb 09, 2012

मंत्रियों ने संविधान का अपमान किया, इनको भेजो जेल: अन्ना

कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार ने कर्नाटक के तीनों पूर्व मंत्रियों को जेल भेजे जाने की मांग की। 07:23 AM, Feb 09, 2012

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012
IBN7