IBN7 IBN7

[+] 153 और खबरें

मौत से पहले जिंदा कंकाल बन चुके थे जैक्सन

  • एजेंसियां
Posted on Jun 29, 2009 at 02:15pm IST | Updated Jul 01, 2009 at 04:44pm IST

Email
Print

लास एंजेलिस। पॉप संगीत के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन मौत से पहले सिर्फ हड्डियों का ढांचा भर ही रह गए थे और बहुत कम खा-पी रहे थे। उनके पेट में महज गोलियां ही थीं। उनके बाल झड़ चुके थे, शरीर पर चोट के निशान और सूइयों के घाव थे और कई पसलियां भी टूटी हुई थीं।

जैक्सन की मौत के समय की उनकी हालत का यह खौफनाक मंजर उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर हुआ है। बरसों से रोजाना दिन में तीन बार दर्दनाशक इंजेक्शन लेने की वजह से उनके कूल्हे, जांघें और कंधे सूइयों से बिंध गए थे। कम से कम 13 कॉस्मैटिक ऑपरेशनों के निशान भी उनके शरीर पर थे।

वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार पिछले हफ्ते हुई उनकी मौत के कारणों की जांच में जुटे विशेषज्ञों को उनकी बिगड़ती शारीरिक हालत के यह संकेत मिले।




जांच से पता चला कि पांच फुट 10 इंच लंबे जैक्सन बेहद कमजोर हो गए थे। समझा जाता है कि जैक्सन दिन में सिर्फ एक बार और वह भी बहुत ही कम मात्रा में भोजन ले पा रहे थे।

शव परीक्षण करने वाले चिकित्सकों को उनके पेट से सिर्फ अधघुली गोलियां मिलीं जिन्हें उन्होंने दर्दनाशक इंजेक्शन लेने से पहले खाया था। नूमने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक निधन के समय उनके करीब-करीब सभी बाल झड़ चुके थे। उनके बाएं कान के ऊपर की चमड़ी के जले के निशान वाले हिस्से में बाल बिल्कुल नहीं थे।

दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी छाती पर बार-बार प्रहार करने की वजह से उनकी कई पसलियां टूट चुकी थीं। उनकी छाती पर इंजेक्शन दिए जाने के चार निशान थे।

पोस्टमार्टम के दौरान जैक्सन के घुटनों पर दोनों पैर के अगले हिस्से पर चोट के निशान मिले हैं और उनकी पीठ पर कटने का निशान है जो संभवत: हाल ही गिरने से लगा होगा। उनके चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी के बहुत से निशान थे।

पॉप गायक के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि जांच जैक्सन के निजी चिकित्सक कोनार्ड मरे के गिर्द घूम रही है। उन्होंने कहा कि जब जैक्सन की भयावह स्थिति का पता चलेगा तो उनके परिजन और प्रशंसक दहल जाएंगे।

जैक्सन के परिवार के अनुरोध पर शनिवार को किसी गुप्त स्थान पर उनका दूसरा पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के अनुसार उनका परिवार मर्रे के खिलाफ लाखों डॉलर के मुकदमे की तैयारी कर रहा है।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jackson, Michael, kankal ki zindagi



पिछली खबर
समीक्षा: ‘न्यू यॉर्क’ अच्छी फिल्म होती अगर..
अगली खबर
हो सकता है जैक्सन दो वसीयतें छोड़ गए हों

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7