लंदन। पॉप स्टार लेडी गागा स्टेज पर जितने अच्छे गाने प्रस्तुत करती हैं, स्टेज के पीछे उनकी मांगों की सूची उतनी ही लंबी और अजीबोगरीब होती चली जाती है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हाल ही में संपन्न एक कार्यक्रम के दौरान लेडी गागा ने आयोजकों को एक 25 पृष्ठों की सूची सौंपी, जिसमें सॉफ्ट ड्रिंक्स से लेकर भुने हुए मुर्गे तक की बड़ी अजीबोगरीब मांग की गई।
वेबसाइट के मुताबिक ब्रिटेन की इस गायिका ने आयोजकों से 12 अलग-अलग तरह के शीतल पेयों, छह प्रकार के विटामिन पानी, भुना हुआ मुर्गा और स्टारफिश टुना मछली की मांग की।
यही नहीं, लेडी गागा ने आयोजकों से पांच अलग-अलग तरह का सोफा, तीन कॉफी टेबल, दीवार के आकार के तीन शीशे और दो पेशेवर मेकअप शीशों की भी मांग की।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Pop singer, Lady gaga, Demand












कमेंट्स
0