IBN7 IBN7

[+] 89 और खबरें

समलैंगिकता जायज ठहराने से फिर हिचकी सरकार

Posted on Jun 29, 2009 at 20:42 | Updated Jun 29, 2009 at 22:08

Email
Print
0

नई दिल्ली। समलैंगिक संबंधों को गैरकानूनी करार देने वाली धारा 377 को बदलने का मामला एक बार फिर ठंडे बस्ते में चला गया है। स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि इस मामले में लंबी बहस की जरूरत है।

रविवार को देश के कई महानगरों में नाचते गाते लोग खुशी का इजहार करने सड़कों पर निकले थे। खबर थी कि जल्द ही सरकार धारा 377 में बदलाव लाने वाली है। अब समलैंगिकता को अपराध नहीं समझा जाएगा। लेकिन ठीक एक दिन बाद सरकार ने साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसा नहीं होने वाला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि समलैंगिकता के मामले में अभी और बहस की जरूरत है।

आजाद ने कहा कि इस मसले के समाधान के लिए सभी पार्टियों के बीच एक व्यापक सहमति होनी चाहिए। सांसदों को इस पर कुछ सवाल उठाने चाहिए और मैं इस मामले में अपने या अन्य लोगों के विचारों को थोपना नहीं चाहता। मैं इस मुद्दे पर सरकार की एक राय और पूर्ण सहमति चाहता हूं।

आजाद ने कहा कि मैं अपना और अपने मंत्रालय का विचार नहीं जाहिर करना चाहता। यह एक बड़ा मुद्दा है और इसे लेकर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों पक्ष हैं। इसमें देश की संस्कृति और रोग व प्रताड़ना जैसी समस्या शामिल है। इस मुद्दे पर एक व्यापक बहस होनी चाहिए।




इससे पहले कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने धारा 377 में बदलाव की बात कही थी। लेकिन बाद में वो भी पलट गए। भारत में डेढ़ सौ साल पुराने कानून के मुताबिक समलैंगिक रिश्ता बनाने वालों को दस साल तक की सजा हो सकती है। लेकिन बदले माहौल में इसे मानवाधिकार और यौनव्यवहार की आजादी से जोड़कर देखा जा रहा है।

लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


IBNKhabarMore on: GAY, 377, gulam nabi azad



पिछली खबर
जरा बचके, SEXTING के चंगुल में फंस रहे कई युवा?
अगली खबर
बारिश के साथ ही आ गए वॉटर प्रूफ गैजेट्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

देखें:फैशन शो में कैट वॉक करती मॉडल जिसेल

न्यू यॉर्क के लिंकन सेंटर में एक फैशन शो में कैट वॉक करती मॉडल जिसेल। 09:25 AM, Sep 10, 2010

अच्छे काम करने से सुधरता है स्वास्थ्य

दूसरे की मदद करने जैसा अच्छा काम करने से आपका स्वास्थ्य सुधर सकता है। 20:04 PM, Sep 09, 2010

फेसबुक यूजर्स में होती है स्वाभिमान की कमी!

कनाडा में हुए एक सर्वे का नतीजा कहता है कि अधिकतर फेसबुक यूजर्स आंतरिक रूप से कमजोर होते हैं। 18:22 PM, Sep 09, 2010

लॉन्ग लाइफ के लिए रोज पिएं 3 पैग शराब

रोजाना 3 पैग शराब पीने से लंबी उम्र पाने में मदद मिलती है। यह बात एक ताजा सर्वे में सामने आई है। 14:00 PM, Sep 09, 2010

मित्सुबिशी ने पेश किया मोंटेरो का ऑटोमेटिक वर्जन

एसयूवी श्रेणी की कारों का सपना देख रहे लोगों को मित्सुबिशी ने अपनी नई मोंटेरो के रूप में एक लाजवाब ऑप्शन दिया है। 18:06 PM, Sep 07, 2010

रिट्ज का नया अवतार, फॉक्सवैगन लाएगी छोटी कार

मारुति सुजुकी ने अपनी कार रिट्ज का स्पेशल एडिशन लांच कर दिया है। 17:59 PM, Sep 07, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7