नई दिल्ली। कर्मचारियों के बढ़ते दबाव के आगे झुकते हुए आर्थिक तंगी से जूझ रही विमानन कंपनी एयर इंडिया ने पूर्व निर्धारित 15 जुलाई के बदले तीन जुलाई को ही कर्मचारियों के वेतन के भुगतान का सोमवार को फैसला किया।
एयर कार्प इंप्लाइज यूनियन (एसीईयू) के महासचिव जे.बी.कादियन ने आईएएनएस को बताया, "कंपनी प्रबंधन ने हमें बताया है कि हमें हमारा वेतन तीन जुलाई को मिल जाएगा। उन्होंने हमें यह भी भरोसा दिलाया है कि वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।"
एयर लाइन के कर्मचारियों को महीने के अंतिम दिन उनका वेतन मिलता रहा है। लेकिन हाल में एयर इंडिया ने घोषणा की थी कि जून का वेतन 15 दिन देर से दिया जाएगा। कंपनी ने अपने शीर्ष कार्यकारियों को एक महीने का वेतन छोड़ने के लिए भी कहा था।
कंपनी के इस कदम का कर्मचारी युनियन ने विरोध किया था। उसने धमकी दी थी कि यदि कंपनी अपने निर्णय को वापस नहीं लेती तो वे पहली जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
कादियन ने कहा कि शीर्ष कार्यकारियों को भी अपना वेतना मिलेगा।
कारोबार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0