IBN7 IBN7

[+] 195 और खबरें

बजट-2009: ग्रामीण शिक्षा की हालत पर क्या होगा विचार?

Posted on Jun 30, 2009 at 01:20pm IST | Updated Jun 30, 2009 at 01:38pm IST

Email
Print

श्रीनगर/नई दिल्ली। क्या दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों के पब्लिक स्कूलों में जिस दर्जे की पढा़ई बच्चों को मयस्सर है, वैसी ही गांव देहात में रहने वालों के लिए सुविधा उपलब्ध है?

शिक्षा भारत के हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है। लेकिन गरीबों और गांव देहात में रहने वालों के लिए ये अधिकार , मजाक बनकर रह गया है। वजह है सरकारी स्कूलों की दुर्दशा।

जम्मू-कश्मीर में सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सर्व शिक्षा अभियान का भी हाल बदहाल है। मिड डे मील योजना भी पूरी तरह से राज्य लागू नहीं हो पाई है। जनता कह रही है शिक्षा के स्तर को उपर उठाने के लिए कुछ तो करो।

पेशे से व्यापारी राजेन्द्र कुमार भी अपने दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं। वो चाहते हैं कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव होना चाहिए वरना देश के इन नौनिहालों का भविष्य बर्बाद होना तय है।

उम्मीद इस बार ज्यादा है क्योंकि जम्मू कशमीर में कांग्रेस की गठंबधन सरकार है और केन्द्र में भी। उम्मीद इस बात की भी है कि इस बार जरूर राज्य के लिए शिक्षा का बजट अच्छा हो ताकि स्कूलों की हालत ठीक हो सके और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो।

जितने मुंह उतनी बातें, उतनी परेशानियां और उतनी ही उम्मीदें। कहते हैं उम्मीद पर दुनिया कायम है पर जम्मू कश्मीर के इन लोगों की उम्मीद पर इनके बच्चों का भविष्य कायम है। क्या वित्त मंत्री बजट बनाते वक्त देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का ख्याल रखेंगे?

इस खबर पर अपनी राय दें।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Budget, Education, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
कांग्रेस ने राज से सांठगांठ का आरोप गलत बताया
अगली खबर
रीडर्स बोले, फ्लॉप है 10वीं बोर्ड खात्मे की सोच

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7