मुंबई। टेक मंत्रा पर सबसे पहले बात होगी बारिश की। आखिर इंतजार के बाद बारिश ने हम सबको भिगा ही दिया पर जरा रुकिये कहीं बारिश का मजा लेते लेते आप अपने गैजेट्स को तो नहीं भूल गये।
देख लिजिए कहीं उन्हें ये ठंडी बौछारें खराब ही न कर दें। इस शो में बाते होगी कुछ वॉटर प्रूफ गैजेट्स की और साथ ही होंगी कुछ टिप्स और ट्रिक्स जो बचायेंगी आपके गैजेट्स को इस बारिश से।
इसके अलावा बात होगी इंटरनेट की जो हम सब की जिन्दगी में अपना जाल बिछा चुका है। जाल ऐसा जिसने जहां एक तरफ हम सब की जिन्दगी को आसान बना दिया है वहीं कभी कभी जीना भी मुश्किल कर देता है।
इंटरनेट फ्रॉड, प्रोनोग्राफी और दूसरे साइबर क्राइम के बढ़ते पेस को देख कर ये बात तो पक्की है की हम और हमारे दोस्त जो हर वक़्त इंटरनेट का इस्तेमाल करते है बिलकुल सुरक्षित नहीं है! तो इसी मुश्किल का हल ले कर आयें हैं हम इस बार और वो भी खास कामकाजी मां बाप के लिये।
अंत में आपको बताएंगे कुछ वेबसाइट्स जिनकी मदद से आप अपने पासवर्ड और पर्सनल इन्फॉर्मेशन के गलत इस्तेमाल से बचा सकते हैं और वो भी फ्री में।
kyps.net.com और virustotal.com आपको देंगी फुल इंटरनेट सिक्यूरिटी की गैंरेंटी। इन सबके अलावा है वर्जिन मोबाइल के तीन ट्रेंडी हैंडसेट जो ढेरों फीचर से लोडड हैं और जिनकी कीमत है सिर्फ 1599 से 4500 रू के बीच।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0