दुबई। कहा गया है - वो शमां क्या बुझे जिसकी हिफाजत खुदा करे...यह बात एक बार फिर तब बिल्कुल सही साबित हुई जब हिंद महासागर में कोमोरोस द्वीपसमूह के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरबस 310-300 विमान के 153 यात्रियों में से एक 5 साल का बच्चा जीवित बच गया।
सूत्रों के अनुसार यात्रियों में से किसी के जीवित मिलने की संभावना बहुत कम है लेकिन राहत एवं बचाव दल के सदस्यों की उम्मीदों में उस समय इजाफा हो गया जब उन्होंने 5 साल के बच्चे को सकुशल बचा लिया।
यमन की सरकारी हवाई प्रदाता कंपनी यमीनिया एयरलाइंस का यह विमान साना से कोमोरोस द्वीप समूह के मोरोनी जा रहा था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: 5, Year, kid, saved, in, air, crash








कमेंट्स
1